Xiaomi ने लॉन्च किया आवाज से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट LED बल्ब, जानें कीमत

इसमें बिल्ट-इन Wi-Fi मॉड्यूल है और यह Matter सर्टिफाइड है, जिसका मतलब है कि यह बल्ब Google Home, Amazon Alexa, Apple HomeKit जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स और ब्रांड्स के डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मई 2025 16:56 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत जर्मनी में €12.99 (लगभग 1,200 रुपये) रखी गई है
  • बॉक्स में बल्ब के साथ एक यूजर मैनुअल और वारंटी नोटिस मिलता है
  • फिलहाल यह Xiaomi Germany की वेबसाइट पर उपलब्ध है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने कथित तौर पर जर्मनी में अपना नया Smart LED Bulb (व्हाइट और कलर ऑप्शन) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बल्ब सिर्फ किफायती नहीं बल्कि स्मार्ट कंट्रोल, कस्टमाइजेबल लाइटिंग और एनर्जी एफिशिएंसी के मामले में भी बेहतरीन है। बल्ब में E27 फ‍िटिंग दी गई है और यह 806 lumens की ब्राइटनेस सिर्फ 8.5W पावर पर देता है, जो एक 60W इनसेंडेसेंट बल्ब के बराबर मानी जाती है।

नोटबुकचेक की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत जर्मनी में €12.99 (लगभग 1,200 रुपये) रखी गई है। बॉक्स में बल्ब के साथ एक यूजर मैनुअल और वारंटी नोटिस मिलता है। फिलहाल यह Xiaomi Germany की वेबसाइट पर उपलब्ध है और कंपनी ने जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी लाने के संकेत दिए हैं।
Advertisement

यह बल्ब कई मायनों में एक स्मार्ट होम अपग्रेड बन सकता है। इसमें बिल्ट-इन Wi-Fi मॉड्यूल है और यह Matter सर्टिफाइड है, जिसका मतलब है कि यह बल्ब Google Home, Amazon Alexa, Apple HomeKit जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स और ब्रांड्स के डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकता है।

Xiaomi Home ऐप की मदद से यूजर्स इस बल्ब को कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। ऐप में प्रीसेट लाइटिंग सीन, शेड्यूल सेट करने के ऑप्शन और मल्टी-प्लेटफॉर्म लिंकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यानी आप चाहें तो इस बल्ब को सुबह की रोशनी, मूवी टाइम या डिनर मोड में एक क्लिक से बदल सकते हैं।
Advertisement

Xiaomi Smart LED Bulb का साइज 60 x 114 mm है और इसका वजन करीब 54 ग्राम है। यह -20°C से +35°C के तापमान में ऑपरेट कर सकता है। बल्ब को ErP एनर्जी एफिशिएंसी सर्टिफिकेशन मिला है और इसकी रेटेड लाइफ लगभग 15,000 घंटे बताई गई है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Smart Bulb
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.