Xiaomi ने लॉन्‍च किया सस्‍ता ड्रोन ‘Fimi Mini 3’, 4K रिकॉर्डिंग और डुअल बैटरी की खूबियां

Xiaomi Fimi Mini 3 : एआई की क्षमताओं से भी इस ड्रोन को पैक किया गया है, जिसका असर रात के दृश्‍यों में नजर आता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जून 2024 12:04 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Fimi Mini 3 ड्रोन लॉन्‍च
  • शाओमी का लाइटवेट ड्रोन है यह
  • 4K रिकॉर्डिंग और डुअल बैटरी की खूबियां

Fimi MINI 3 में प्रोफेशनल लेवल का फ्लाइट कंट्रोल सिस्‍टम है, जिससे स्‍टेबल और टाइम लैप्‍स फाेटोग्राफी करना आसान हो जाता है।

Photo Credit: xiaomiyoupin

चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) के सब-ब्रैंड फ‍िमि (Fimi) ने ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म Xiaomi Youpin पर एक ड्रोन पेश किया है। इसका नाम है- Fimi MINI 3 ड्रोन। शाओमी का कहना है कि यह ड्रोन 4K रेजॉलूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और सिंगल चार्ज में 32 मिनट तक उड़ान भर सकता है। ड्रोन काफी लाइटवेट है और कोई भी सामान आसानी से लेकर जा सकता है। कंपनी ने Fimi MINI 3 को डुअल बैटरी मॉडल में भी पेश किया है, जिससे इसके उड़ान भरने की क्षमता बढ़ जाती है। 
 

Fimi MINI 3 Price 

Fimi MINI 3 के दो मॉडल- सिंगल बैटरी और डुअल-बैटरी उपलब्‍ध हैं। सिंगल बैटरी मॉडल के दाम 1999 युआन (लगभग 22,999 रुपये) हैं। डुअल बैटरी मॉडल 2299 युआन (26,450 रुपये) का है। इनका इंश्‍योरेंस भी कंपनी पेश कर रही है, जिसे लेने पर दाम थोड़ा बढ़ जाते हैं।  

Fimi MINI 3, वीडियो रिकॉर्ड कर पाता है 4K रेजॉलूशन में, क्‍योंकि इसमें सोनी का आधे इंच का 48MP CMOS सेंसर लगा है। यह 8K टाइम-लैप्‍स वीडियो भी कैप्‍चर करने में काबिल है। दावा है कि 9 किलोमीटर की दूरी से भी यह रियल टाइम एचडी इमेज का ट्रांसमिशन कर सकता है। ट्रांसमिशन सिर्फ 120ms में मुमकिन हो जाता है। 

एआई की क्षमताओं से भी इस ड्रोन को पैक किया गया है, जिसका असर रात के दृश्‍यों में नजर आता है। 250 ग्राम वजन है इस ड्रोन का और ज्‍यादातर इलाकों में उड़ान भरने के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं होती। जैसाकि हमने बताया इसकी बैटरी अधिकतम 32 मिनटों का बैकअप दे सकती है। 
Advertisement

दावा है कि Fimi MINI 3 में प्रोफेशनल लेवल का फ्लाइट कंट्रोल सिस्‍टम लगा है, जिससे यूजर के लिए स्‍टेबल और टाइम लैप्‍स फाेटोग्राफी कर पाना आसान हो जाता है। इसका गिंबल ऑटोमैटिकली कई एंगलों से शूट कर लेता है और ऐप के जरिए सबकुछ यूजर को दिखाई दे जाता है। 

वर्टिकल शूटिंग मोड का विकल्‍प भी इस ड्रोन में मिलता है, जिससे वर्टिकल स्‍क्रीन डिवाइस के लिए भी यह काम कर सकता है। सेफ्टी को देखते हुए कई फीचर इसमें दिए गए हैं। जैसे RTH ऑटोमैटिक रिटर्न का विकल्‍प है यानी यह अपनी मंज‍िल तक खुद लौटने में सक्षम है। जीपीएस के जरिए ड्रोन की रियलटाइम मॉनिटरिंग हो सकती है। बैटरी लो होने की जानकारी यूजर को मिल जाती है और हवाएं तेज होने पर भी अलर्ट आता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  2. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  3. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  4. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  5. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  6. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  8. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  9. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.