X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया

X पर पैरेंटल कंट्रोल फीचर आ गए हैं, जिससे अब टीनेजर्स के अकाउंट को उनके माता-पिता मॉनिटर और कंट्रोल कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2026 13:11 IST
ख़ास बातें
  • X ने यूजर्स की फैमिली के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स को पेश किया है।
  • X परअभिभावक अपने टीनेजर्स बच्चों के अनुभव को मैनेज कर पाएंगे।
  • अभिभावक ज्यादा से ज्यादा 5 बच्चों के अकाउंट की निगरानी रख सकते हैं।

X पर यूजर्स की फैमिली के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स को पेश किया है।

Photo Credit: X Help Center

अरबपति एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने टीनेजर्स (13–17 साल) के यूजर्स की फैमिली के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स को पेश किया है। इन कंट्रोल्स के जरिए माता-पिता और अभिभावक अपने टीनेजर्स  बच्चों के प्लेटफॉर्म पर उनके अनुभव से जुड़ी कुछ चीजों को मैनेज कर पाएंगे। हालांकि, मु्ख्य मालिकाना हक बच्चों के पास ही रहेगा। पैरेंटल कंट्रोल्स में होने वाले सभी बदलावों को रिकॉर्ड किया जाता है और बच्चे इसे देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों के अकाउंट को एक्सेस नहीं कर सकते। उनके प्राइवेट मैसेज नहीं पढ़ सकते, उनकी सर्च या व्यूइंग हिस्ट्री नहीं देख सकते और न ही उनकी तरफ से कोई पोस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि एक्स पर पैरेंटल कंट्रोल से माता-पिता और अभिभावकों को क्या-क्या कंट्रोल मिलता है।

पैरेंटल कंट्रोल से कोई माता-पिता या अभिभावक ज्यादा से ज्यादा 5 बच्चों के अकाउंट की निगरानी रख सकते हैं। इसके अलावा एक बच्चे का अकाउंट एक समय में सिर्फ एक ही माता-पिता या अभिभावक से लिंक हो सकता है। मॉनिटरिंग शुरू होने से पहले माता-पिता/अभिभावक और बच्चों की सहमति जरूरी है। X के पैरेंटल कंट्रोल्स अब 13–17 साल के टीनेजर बच्चों वाली फैमिली के लिए उपलब्ध हैं। पैरेंटल कंट्रोल्स के बारे में ज्यादा जानकारी X हेल्प सेंटर पर देखी जा सकती है। X पर पैरेंटल कंट्रोल्स के जरिए माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों के अकाउंट से जुड़ी इन चीजों को मैनेज कर सकते हैं। 

स्क्रीन टाइम
माता-पिता यह चेक कर सकते हैं कि बीते हफ्ते उनके बच्चे ने X को कितना उपयोग किया। इसके अलावा डेली उपयोग करने की एक लिमिट भी तय कर सकते हैं।

फॉलोअर्स
एक्स पर नए फॉलोअर्स के लिए अप्रूवल पाने की जरूरत तय की जा सकती है, जिससे बच्चों का अकाउंट प्राइवेट हो जाता है।

कंटेंट रिकमेंडेशन
कंटेंट फॉर यू रिकमेंडेशन और वीडियो को सिर्फ उन अकाउंट्स तक सीमित किया जा सकता है, जिन्हें बच्चे पहले से फॉलो करते हैं।

Advertisement

कंटेंट फिल्टरिंग
X पर बच्चे के अनुभव से कुछ खास वर्ड को फिल्टर किया जा सकता है और संवेदनशील मीडिया कंटेंट टर्न ऑफ किया जा सकता है।

डायरेक्ट मैसेज (DM)
बच्चे को कौन डायरेक्ट मैसेज भेज सकता है, इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

चैट एक्टिविटी
यह देखा जा सकता है कि उनके बच्चे ने किन अकाउंट्स के साथ वन ऑन वन चैट की है, हालांकि, इस दौरान माता-पिता मैसेज नहीं पढ़ सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
#ताज़ा ख़बरें
  1. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
  2. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  3. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  4. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  5. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  6. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  7. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  8. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  9. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  10. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.