World EV Day: ऐसे बनाई जा रही है 500 km रेंज वाली Ola इलेक्ट्रिक कार, देखें वीडियो

Ola Electric के CEO भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने वर्ल्ड ईवी डे के दिन ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 20:49 IST
ख़ास बातें
  • यह कार 2024 में सड़कों पर उतरने वाली है
  • वीडियो में कार की डिजाइनिंग को दिखाया गया है
  • यह ईवी 4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी

Ola की इलेक्ट्रिक कार की कीमत 40-50 लाख रुपये के बीच हो सकती है

शुक्रवार, 9 सितंबर को विश्व ईवी दिवस (World EV Day) मनाया गया, जहां कई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी दिग्गजों ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की घोषणाएं की। वहीं, Ola Electric ने भी लोगों के मन में रूची को जगाए रखने के लिए अपनी अपमकिंग इलेक्ट्रिक कार की मेकिंग का एक वीडियो शेयर किया। बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, जिसे भारतीय बाजार में 2024 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में 500 Km की रेंज देगा। 

Ola Electric के CEO भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने वर्ल्ड ईवी डे के दिन ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जहां कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार पर काम करने की एक झलक दिखाई गई है। यह कार 2024 में सड़कों पर उतरने वाली है। वीडियो में कार की डिजाइनिंग को दिखाया गया है, जिसमें कंप्यूटर और क्ले मॉडलिंग के जरिए कार के बाहरी ढांचे को बनाया जा रहा है।
Advertisement
 

कंप्यूटर में एक डिजाइनर को इलेक्ट्रिक कार के सामने Ola लोगो (logo) को सही जगह पर सेट करते हुए देखा जा सकता है, जबकि क्ले मॉडलिंग से बाहरी सतह, छत और इलेक्ट्रिक कार के फ्रंट पर काम किया जा रहा है। अग्रवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है “#EndICEAge को अगले स्तर पर ले जाया जा रहा है। इस विश्व ईवी दिवस, भविष्य की एक झलक साझा करते हुए। 2024 दूर नहीं।"

बेंगलुरु स्थित ईवी कंपनी ने इस कार के बारे में कुछ जानकारियां 15 अगस्त के दिन इलेक्ट्रिक व्हीकल को पेश करते हुए दी थी। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 500 km से ज्यादा की रेंज देगी। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि ईवी 4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। इसके अलावा, इसमें पूरी तरह से कांच की छत होगी और इसे बिना चाबी के चलाया जा सकेगा।
Advertisement

पिछले महीने एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने पीटीआई से कंफर्म किया था कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार की कीमत 40-50 लाख रुपये के बीच होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.