India vs Pakistan ODI World Cup 2023: ऐसे खरीद पाएंगे ऑनलाइन टिकट

ICC ने मंगलवार को 5 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टिकट्स की बिक्री की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अगस्त 2023 12:21 IST
ख़ास बातें
  • ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टिकट्स की बिक्री की घोषणा की है।
  • गुवाहाटी और त्रिवेन्द्रम मैच के टिकट 30 अगस्त से उपलब्ध होंगे।
  • चेन्नई, दिल्ली और पुणे मैच के लिए टिकट 31 अगस्त से उपलब्ध होंगे।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा।

Photo Credit: ICC

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को 5 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टिकट्स की बिक्री की घोषणा की है। भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। वहीं 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में कड़ी टक्कर पाकिस्तान से होगी। हालांकि, सभी मैच के टिकट एक साथ उपलब्ध नहीं होंगे। दर्शकों के लिए टिकट धीरे-धीरे खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। आइए जानते हैं कि टिकट के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और कब तक टिकट मिलेगी।

गुवाहाटी और त्रिवेन्द्रम में होने वाले भारत के मैच के टिकट 30 अगस्त से उपलब्ध होंगे, वहीं चेन्नई, दिल्ली और पुणे में होने वाले मैच के लिए टिकट 31 अगस्त से उपलब्ध होंगे। धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई में भारत के मैच के टिकट की बिक्री 1 सितंबर से होगी। इसके अलावा बेंगलुरु और कोलकाता में होने वाले भारत के मैच के लिए टिकट की बिक्री अगले दिन से शुरू हो जाएगी। आखिरकार, अहमदाबाद में भारत के मैच के लिए टिकट की बिक्री 3 सितंबर से शुरू होगी। भारत 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए टिकट की बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी।

आईसीसी ने एक स्टेटमेंट में प्रोसेस समझाते हुए कहा कि "दर्शक टिकट की बिक्री शुरू होने से पहले 15 अगस्त से https://www.cricketworldcup.com/register के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे उन्हें सबसे पहले टिकट की खबर मिल पाएगी और वर्ल्ड कप में अपने लिए टिकट रिजर्व करने में मदद मिलेगी और वनडे क्रिकेट को एन्जॉय कर पाएंगे।" 

BCCI के सीईओ हेमांग अमीन ने ICC द्वारा जारी एक स्टेटमेंट में कहा कि "हमें यह ऐलान करते हुए काफी खुशी हो रही है कि दर्शक ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के ऑफिशियल टिकट को लेकर जानकारी और अपडेट पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कुछ बदलावों के बाद प्रोग्राम अब आखिरी मोड़ पर आ गया है और फैंस अब टिकट खरीदने और बेहतर क्वालिटी वाले क्रिकेट को देखने के लिए तैयारी कर सकते हैं। BCCI यह पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा कि दर्शकों को सभी स्टेडियम में बेहतर अनुभव मिले"  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.