PM Modi बोले Work From Home करो! जानिए बेहतरीन सेटअप के लिए कौन-कौन सी चीजें जरूरी

Work From Home एक बार फिर चर्चा में है। ऐसे में घर पर सही सेटअप होना बेहद जरूरी हो जाता है। Router UPS, पोर्टेबल पावर स्टोरेज, Noise Cancelling Earbuds और इंटरनेट बैकअप जैसी चीजें WFH को आसान बना सकती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मई 2026 14:17 IST
ख़ास बातें
  • WFH में Router UPS और इंटरनेट बैकअप काफी जरूरी हो सकते हैं
  • पोर्टेबल पावर स्टोरेज यूनिट अब तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं
  • सही चेयर और डेस्क सेटअप लंबे काम में आराम देते हैं

Photo Credit: Pexels/ Skylar Kang

Work From Home यानी WFH एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से जरूरत पड़ने पर घर से काम करने और वर्चुअल मीटिंग्स बढ़ाने की बात कही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी Work From Home को लेकर नई बहस शुरू हो गई। कोविड के दौरान करोड़ों लोगों ने घर को ही ऑफिस बना लिया था, लेकिन उसी समय लोगों को यह भी समझ आया कि सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन होने से काम आसान नहीं होता। बिजली कट जाए, Wi-Fi बंद हो जाए या घर का माहौल सही न हो तो पूरा काम प्रभावित हो सकता है। अब जब WFH फिर ट्रेंड में लौटता दिख रहा है, तो यह जानना जरूरी हो जाता है कि घर में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए ताकि बिना परेशानी के लंबे समय तक काम किया जा सके।

Wi-Fi Router के साथ Router UPS भी जरूरी

WFH में सबसे जरूरी चीज इंटरनेट है। लेकिन कई बार बिजली जाते ही Wi-Fi राउटर बंद हो जाता है और मीटिंग या काम बीच में रुक जाता है। ऐसे में Router UPS या Mini Router Power Bank काफी काम आता है।

इसके फायदे:

  • बिजली जाने पर भी इंटरनेट चालू रहता है
  • 4 से 6 घंटे तक बैकअप मिल सकता है
  • Zoom और Google Meet कॉल बीच में नहीं टूटती
  • छोटे साइज की वजह से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है

आजकल Oakter, Cuzor, V-Guard, TP-Link, Zebronics, Portronics, Amazon Basics सहित कई अन्य पॉपुलर ब्रांड्स इस डिवाइस को बेच रहे हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि खरीदने से पहले डिवाइस के रिव्यू पढ़ना न भूलें। राउटर UPS में सबसे जरूरी उसका बैकअप होता है, ज्यादा स्मार्ट फीचर्स के चक्कर में फालतू पैसे लगाने से बचें।

पोर्टेबल पावर स्टोरेज यूनिट बन रहे नया ट्रेंड

अगर आपके इलाके में लंबे पावर कट होते हैं तो सिर्फ Router Backup काफी नहीं होगा। इसके लिए इनवर्टर या पोर्टेबल पावर स्टोरेज डिवाइस जरूरी हो सकते हैं। आजकल नए Lithium Power Stations में ये सुविधाएं मिल रही हैं:

  • लैपटॉप और मॉनिटर चार्जिंग
  • Wi-Fi और मोबाइल बैकअप
  • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • छोटे फ्लैट्स में आसान इस्तेमाल
  • EcoFlow और APC जैसी कंपनियां इस कैटेगरी में नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही हैं

Noise Cancelling Earbuds बढ़ा सकते हैं प्रोडक्टिविटी

घर में बच्चों की आवाज, टीवी या बाहर का शोर मीटिंग्स में बड़ी परेशानी बन सकता है। ऐसे में Noise Cancelling Earbuds या Headphones काफी जरूरी हो सकते हैं।

WFH में इनके फायदे:

  • मीटिंग में साफ आवाज
  • कम बैकग्राउंड शोर
  • ज्यादा फोकस
  • लंबी कॉल्स में बेहतर एक्सपीरियंस

यदि आप बजट में देखेंगे, तो आजकल boAt, Noise, Realme, OnePlus, Soundcore by Anker जैसे ब्रांड्स इस फीचर वाले डिवाइस बेच रहे हैं। वहीं, प्रीमियम कैटेगरी में अच्छे माइक्रोफोन के लिए Sennheiser, Jabra, Apple जैसे ब्रांड्स अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं। ध्यान रखें कि यदि आपका उद्देश्य WFH में ज्यादा कॉलिंग है, तो आपको ज्यादा फोकस माइक्रोफोन क्वालिटी और बैटरी बैकअप पर रखना चाहिए।

इंटरनेट बैकअप रखना भी जरूरी

फाइबर इंटरनेट डाउन होने पर पूरा काम रुक सकता है। ऐसे में मोबाइल हॉटस्पॉट आपके काम आ सकता है। इसमें या तो आप अपने ही फोन में एक्स्ट्रा डेटा लोड कर काम कर सकते हैं, या यदि आप इससे भी अच्छा एक्सपीरिएंस चाहते हैं, तो अपने पास एक पोर्टेबल 5G Hotspot डिवाइस रखें। Jio, Airtel और Vi तीनों ही अपने Hotspot डिवाइसेज बेचते हैं।

Surge Protector को लोग अक्सर भूल जाते हैं

बिजली के उतार-चढ़ाव से लैपटॉप, मॉनिटर और राउटर खराब हो सकते हैं। इसलिए Surge Protector या Spike Guard इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है।

इसके फायदे:

  • डिवाइस सेफ्टी
  • अचानक Voltage Spike से बचाव
  • एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट करने की सुविधा

डेस्क पर कौनसी एसेसरीज होनी ही चाहिए

  • एक एर्गोनोमिक चेयर
  • लैपटॉप स्टैंड
  • वायरलेस कीबोर्ड
  • वायरलेस माउस
  • फुट रेस्ट

ये चीजें लंबे समय तक काम करने में आराम देती हैं और कुछ गैजेट्स आपके तारों के जाल को कम करने में मदद करेंगे।

    Bonus Tip: ये कोई गैजेट नहीं, लेकिन फिर भी सबसे जरूरी

    COVID के दौरान बहुत से लोग पीठ और गर्दन में दर्द की समस्या से परेशान हुए थे क्योंकि वे बेड या सोफे पर बैठकर काम कर रहे थे। लंबे समय तक WFH करने वालों के लिए सही कुर्सी और डेस्क सेटअप बेहद जरूरी माना जाता है। इसलिए आप हमेशा 28-30 इंच की ऊंचाई वाला टेबल रखें और साथ ही एक एडजस्टेबल कुर्सी भी रखें। आराम और कमर/पीठ में दर्द से बचने के लिए एक्स्ट्रा Lumbar Support भी लगा सकते हैं। वहीं, अच्छे पॉस्चर के लिए फुट रेस्ट भी बहुत काम की चीज साबित होती है। इन तीनों के कॉम्बिनेशन से आप लंबे समय तक बैठे रहने पर भी कम थकान महसूस करेंगे।

    लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

    Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
    Advertisement
    Popular Brands
    #ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
    1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
    2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
    3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
    #ताज़ा ख़बरें
    1. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
    2. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
    3. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
    4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
    5. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
    6. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
    7. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
    8. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
    9. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
    10. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
    Download Our Apps
    Available in Hindi
    © Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.