WinGo साइबर फ्रॉड केस ने खोली आंखें, कहीं आप भी न बन जाएं स्कैम का हिस्सा, इन बातों का रखें ध्यान

WinGo ऐप केस के बाद साइबर पुलिस और सरकार ने यूजर्स के लिए अहम सेफ्टी एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 14:55 IST
ख़ास बातें
  • आसान कमाई वाले ऐप्स से साइबर फ्रॉड का खतरा
  • SMS एक्सेस मांगने वाले ऐप्स पर रहें सतर्क
  • 1930 हेल्पलाइन और पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत

SMS एक्सेस मांगने वाले ऐप्स पर रहें सतर्क

Photo Credit: Pexels

नोएडा साइबर क्राइम यूनिट ने ई-चालान सिस्टम से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए आम लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। शुरुआती जांच में WinGo नाम का एक ऐप संदिग्ध पाया गया है, जो कथित तौर पर यूजर्स के मोबाइल नंबर और SIM कार्ड का इस्तेमाल कर साइबर ठगी से जुड़े SMS भेजने में इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह ऐप आसान कमाई का लालच देकर लोगों को जोड़ता है और बाद में उनके नंबर से बिना पूरी जानकारी दिए रोजाना दर्जनों मैसेज भेजे जाते हैं, जिनका इस्तेमाल स्कैम और फिशिंग में किया जाता है।

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के ऐप्स के जरिए साइबर अपराधी असली मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वे टेलीकॉम फिल्टर्स और जांच एजेंसियों से बच निकलते हैं। कई मामलों में यूजर्स को यह भी अहसास नहीं होता कि वे अनजाने में एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा बन चुके हैं। पुलिस के अनुसार, ऐसे ऐप्स को Telegram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बड़े पैमाने पर प्रमोट किया जा रहा है और इनसे जुड़े यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।

यूजर्स को क्या सावधानी बरतनी चाहिए

सरकारी एडवाइजरी और साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Android यूजर्स को ऐसे किसी भी ऐप से दूर रहना चाहिए जो “गारंटीड कमाई” या “डेली प्रॉफिट” का दावा करता हो। किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी वैधता जरूर जांचें और अनावश्यक परमिशन देने से बचें। खास तौर पर Contacts, Gallery, SMS या Call logs जैसी परमिशन मांगने वाले ऐप्स पर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा, किसी भी इनाम या टास्क के बदले पहले से पैसे मांगने वाले ऐप्स को तुरंत नजरअंदाज करना चाहिए।

यूजर्स को अंजान UPI IDs या QR कोड पर पेमेंट करने से बचना चाहिए और कभी भी OTP, बैंक डिटेल्स या पर्सनल जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैध कमाई के प्लेटफॉर्म इस तरह की जानकारी या बिना वजह मैसेज भेजने की शर्त नहीं रखते।

Advertisement

अगर फंस चुके हैं तो तुरंत क्या करें

सरकार और पुलिस ने सलाह देती है कि अगर किसी यूजर को किसी ऐप की एक्टिविटी संदिग्ध लगे, तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें और इसकी शिकायत करें। साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों के लिए केंद्र सरकार का पोर्टल cybercrime.gov.in उपलब्ध है, जहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा, किसी भी तरह के साइबर अपराध या संदिग्ध ट्रांजैक्शन की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर कॉल करने की सलाह दी गई है।

अगर किसी तरह का वित्तीय नुकसान हुआ है, तो यूजर्स को तुरंत अपने बैंक या UPI ऐप के जरिए ट्रांजैक्शन ब्लॉक कराने की कोशिश करनी चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि समय पर रिपोर्ट करने से नुकसान को सीमित किया जा सकता है और आगे की जांच में मदद मिलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.