EV बिजनेस का ‘Hero’ कौन? कानूनी लड़ाई लड़ रहीं देश की दो बड़ी कंपनियां

बताया जाता है कि हीरो इलेक्ट्रिक के मालिकों ने ‘हीरो मोटोकॉर्प’ के प्रमोटर और चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है।

EV बिजनेस का ‘Hero’ कौन? कानूनी लड़ाई लड़ रहीं देश की दो बड़ी कंपनियां

‘हीरो मोटोकॉर्प’ की योजना इस साल मार्च में अपनी EV रेंज लॉन्च करने की है।

ख़ास बातें
  • हीरो इलेक्ट्रिक के मालिक हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन के खिलाफ कोर्ट पहुंचे
  • यह अदालती लड़ाई हीरो ब्रैंड के इस्‍तेमाल को लेकर है
  • हीरो मोटोकॉर्प भी अपकमिंग EV रेंज के लिए यही नाम इस्‍तेमाल कर सकती है
विज्ञापन
हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) अदालत में मुकदमा लड़ रही हैं। खबरें हैं कि दोनों ब्रैंड्स के बीच यह लड़ाई इलेक्ट्रिक व्‍हीकल (EV) बिजनेसेज के लिए हीरो ब्रैंड के इस्तेमाल को लेकर हो रही है। विजय मुंजाल और उनके बेटे नवीन मुंजाल देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टूवीलर कंपनी ‘हीरो इलेक्ट्रिक' के मालिक हैं। कंपनी 15 साल से ज्‍यादा वक्‍त से EV बिजनेस में है। बताया जाता है कि हीरो इलेक्ट्रिक के मालिकों ने ‘हीरो मोटोकॉर्प' के प्रमोटर और चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। यह अदालती लड़ाई हीरो ब्रैंड के इस्‍तेमाल को लेकर है, क्‍योंकि हीरो मोटोकॉर्प भी अपनी अपकमिंग EV रेंज के लिए हीरो ब्रैंड नाम का इस्‍तेमाल करने की योजना बना रही है। 

Carandbike.com के मुताबिक, ‘हीरो मोटोकॉर्प' की योजना इस साल मार्च में अपनी EV रेंज लॉन्च करने की है। इसी बीच ‘हीरो इलेक्ट्रिक' हीरो ब्रैंड नाम के विशेष उपयोग का दावा करते हुए कानूनी मदद मांग रही है। हीरो मोटोकॉर्प विडा (Vida) सब-ब्रैंड के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स के लिए हीरो ब्रैंड नाम का इस्‍तेमाल करने की तैयारी भी कर रही है, जिससे हीरो इलेक्ट्रिक को चिंता है। 

साल 2010 में हुए फैमिली एग्रीमेंट के तहत पवन मुंजाल को हीरो मोटोकॉर्प दी गई थी। हालांकि वह किसी भी इलेक्ट्रिक टू, थ्री या फोर व्‍हीलर गाड़‍ियों के लिए 'हीरो' ब्रैंड नाम का इस्‍तेमाल नहीं कर सकते। समझौते के तहत हीरो इलेक्ट्रिक के ग्‍लोबल राइट्स पवन मुंजाल के चचेरे भाई विनय मुंजाल और उनके बेटे नवीन मुंजाल के पास हैं। हीरो इलेक्ट्रिक के पास इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में 36 प्रतिशत मार्केट शेयर है। पिछले साल इसने 65,000 से अधिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे हैं। 

माना जाता है कि हीरो इलेक्ट्रिक के पास हीरो ब्रैंड नाम वाले इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के राइट्स हैं। हीरो मोटोकॉर्प किसी भी EV बिजनेस के लिए 'हीरो' ब्रैंड नाम का इस्‍तेमाल नहीं कर सकती। इस मामले पर हीरो इलेक्ट्रिक या हीरो मोटोकॉर्प की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। हीरो मोटोकॉर्प के एक प्रवक्ता ने कहा कि मामला विचाराधीन है। हीरो इलेक्ट्रिक ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »