कौन हैं DeepSeek के फाउंडर Liang Wenfeng, जानें क्या हैं खासियतें

टेक्नोलॉजी लगातार बदल रही है और इसी के चलते बीते कुछ सालों से सभी देश AI पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जनवरी 2025 14:44 IST
ख़ास बातें
  • DeepSeek के फाउंडर लियांग वेनफेंग झेजियांग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।
  • चीन के रहने वाले 39 वर्षीय लियांग वेनफेंग DeepSeek के फाउंडर हैं।
  • लियांग 2015 में एक हेज फंड High-Flyer के को फाउंडर भी रह चुके हैं।

Photo Credit: DeepSeek

टेक्नोलॉजी लगातार बदल रही है और इसी के चलते बीते कुछ सालों से सभी देश AI पर काम कर रहा है। OpenAI के ChatGPT और गूगल के Gemini का नाम तो सभी ने सुना होगा। दिग्गजों का कहना है कि एआई लोगों के जीवन को बदल कर रख देगा। अब एक नया नाम DeepSeek चर्चा में आया है, जिसने टेक दिग्गजों को हिलाकर रख दिया है। चीनी AI स्टार्टअप DeepSeek का नाम इस समय टेक लवर्स के जुबान पर आपको मिल जाएगा। आइए DeepSeek के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक धूम मचाना वाला एआई प्लेटफॉर्म DeepSeek अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला फ्री ऐप बन गया है। अमेरिका में जनवरी के डाटा के अनुसार, यह Apple के App Store से सबसे अधिक फ्री डाउनलोड हुआ है। सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि यह अमेरिका बेस्ड एआई कंपनियों के मुकाबले में किफायती है। मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाते हुए इसने ChatGPT को पीछे छोड़ दिया है। इतनी जल्दी इस ग्रोथ के चलते इस प्लेटफॉर्म ने एआई इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। चिप मेकर कंपनी NVIDIA की 600 अरब डॉलर से ज्यादा की मार्केट वैल्यू गिरी है।


कौन हैं लियांग वेनफेंग


चीन के रहने वाले 39 वर्षीय लियांग वेनफेंग DeepSeek के फाउंडर हैं। उन्होंने झेजियांग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी की है। लियांग 2015 में एक हेज फंड High-Flyer के को फाउंडर भी रह चुके हैं। हाई-फ्लायर में लियांग ने मार्केट ट्रेंड की भविष्यवाणी करने और बेहतर निवेश निर्णय लेने के लिए एआई बेस्ड मशीन लर्निंग का उपयोग किया था। उनका बैकग्राउंड फाइनेंस और एआई इनवोशन से संबंधित रहा है।


DeepSeek क्या है


DeepSeek एक चीनी स्टार्ट-अप है जो कि एआई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसका स्वामित्व चीनी स्टॉक ट्रेडिंग फर्म हाई-फ्लायर के पास है। लियांग की लीडरशिप में DeepSeek ने ओपनएआई के ChatGPT चैटबॉट या Google के Gemini के टक्कर देने के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जो उससे मिलता जुलता हो या बेहतर हो। यह प्लेटफॉर्म एडवांस मॉडल पर फोकस करेगा, जिसका उपयोग अन्य कंपनियों द्वारा कंज्यूमर और एंटरप्राइज वाले एआई प्रोडक्ट बनाने के लिए किया जाएगा। DeepSeek ने 2021 तक अमेरिकी चिपमेकर NVIDIA से हजारों कंप्यूटर चिप्स हासिल किए थे, जो पावरफुल एआई सिस्टम बनाने के लिए अहम हैं। इस प्लेटफॉर्म को चीन में जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था लेकिन इसके एआई एसिस्टेंट ऐप को अमेरिका में हाल ही में पेश किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DeepSeek, Liang Wenfeng, ChatGPT, Gemini, AI Platform

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
  2. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Stuffcool का नया टेबल लैंप एक साथ चार्ज करेगा आपका फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, भारत में लॉन्च
  2. iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी!
  3. Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
  4. अब भारत के लिए बनेगा अपना हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस! ARC ने की एंट्री
  5. WhatsApp ने तोड़ी चुप्पी! Username फीचर पर उठे सवालों का एक-एक कर दिया जवाब
  6. Sony PlayStation गेम्स के लिए 2028 से फिजिकल डिस्क होंगे बंद!
  7. Xiaomi Wireless Mouse 4 Pro हुआ लॉन्च, साइलेंट क्लिक फीचर से लैस, जानें कीमत
  8. AI को 'सबकुछ' मान पहले नौकरी से निकाला! अब कंपनियां फिर से कर रहीं भर्ती ...
  9. 'स्पाइडर मैन' वॉच इस कंपनी ने की लॉन्च, रात में चमकती है, 100 मीटर पानी में भी नहीं होगी खराब! जानें कीमत
  10. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.