WhatsApp का नया मैसेज ट्रांसलेशन फीचर, 19 से ज्यादा भाषा में ट्रांसलेट करेगा मैसेज

WhatsApp ने नया मैसेज ट्रांसलेशन फीचर पेश कर दिया है, जो कि यूजर्स को दुनिया भर में ज्यादा लोगों के साथ आसानी से कम्युनिकेट करने में मदद करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 सितंबर 2025 11:31 IST
ख़ास बातें
  • मैसेज ट्रांसलेशन फीचर निजी चैट, ग्रुप चैट और चैनल अपडेट में काम करता है।
  • एंड्रॉइड पर मैसेज ट्रांसलेशन फीचर 6 भाषाओं का सपोर्ट करता है।
  • आईओएस पर 19 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट करेगा।

मैसेज ट्रांसलेशन फीचर रियल टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा प्रदान करता है।

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp ने नया मैसेज ट्रांसलेशन फीचर पेश कर दिया है, जो कि यूजर्स को दुनिया भर में ज्यादा लोगों के साथ आसानी से कम्युनिकेट करने में मदद करता है। यह नया फीचर रियल टाइम में बातचीत के दौरान मैसेज ट्रांसलेट करके भाषा में आने वाली दिक्कतों को दूर कर सकता है। वॉट्सऐप के अनुसार, एंड्रॉइड यूजर्स इस फीचर को चालू कर सकते हैं और इसे चैट थ्रेड के सभी मैसेज के साथ-साथ आगामी मैसेज का भी ट्रांसलेशन करने के लिए सेट कर सकते हैं।

WhatsApp पर मैसेज ट्रांसलेशन


WhatsApp ने एक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की कि उसका नया मैसेज ट्रांसलेशन फीचर निजी चैट, ग्रुप चैट और चैनल अपडेट में काम करता है। यह वर्तमान में एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉइड पर मैसेज ट्रांसलेशन फीचर 6 भाषाओं जैसे कि अंग्रेजी, स्पेनिश, हिंदी, पुर्तगाली, रूसी और अरबी को सपोर्ट करता है। वहीं लॉन्च के समय आईओएस पर 19 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट करेगा।

WhatsApp पर किसी चीज का ट्रांसलेशन करने के लिए यूजर्स को किसी मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करना है और उन्हें एक नया ट्रांसलेशन ऑप्शन नजर आएगा। इसके बाद यूजर्स उस भाषा का चयन कर सकते हैं जिससे मैसेज का ट्रांसलेशन करवाना है। इसके अलावा भविष्य में किसी भी अन्य ट्रांसलेशन के लिए लैंग्वेज पैक भी डाउनलोड कर सकते हैं।

प्राइवेसी का खास ख्याल

Advertisement

WhatsApp ने कहा कि एंड्रॉयड यूजर्स पूरे चैट थ्रेड के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन भी चालू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आने वाले सभी मैसेज का बिना कुछ किए अपने आप ही ट्रांसलेशन हो जाएगा। कंपनी ने बताया कि मैसेज ट्रांसलेशन फीचर को चैट की प्राइवेसी की सिक्योरिटी के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रांसलेशन की प्रक्रिया डिवाइस पर ही होती है, जहां WhatsApp भी चैट को नहीं पढ़ सकता है।

इसकी शुरुआत हाल के महीनों में WhatsApp में शामिल किए गए कई AI बेस्ड बदलावों पर बेस्ड है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने राइटिंग हेल्प को पेश किया जो मेटा AI का उपयोग करके यूजर्स को असली टेक्स्ट के आधार पर कस्टमाइज लेखन सुझाव प्रदान करता है। यूजर्स एक समान्य टेक्स्ट ड्राफ्ट तैयार कर सकते हैं और AI बेस्ड राइटिंग एसिस्टेंट कई टोन और स्टाइल जैसे सुधार के लिए सुझाव प्रदान करेगा। आपको बता दें कि यह फीचर आईफोन और अन्य एप्पल डिवाइसेज पर Apple इंटेलिजेंस पर बेस्ड राइटिंग टूल के समान है। इसमें एक स्पेल-चेकर भी शामिल है, जो मैसेज में व्याकरण और वर्तनी संबंधित गलतियों को दूर करने में मदद करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.