Apple Car का क्‍या होगा? तीन और इंजीन‍ियरों ने छोड़ा प्रोजेक्‍ट!

Apple कार के बारे में पिछले एक साल में कई लीक, अफवाहें और अटकलें सामने आई हैं। इनमें कार के फीचर्स से जुड़े खुलासे किए गए हैं। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर प्रोजेक्‍ट के अस्तित्व की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2021 16:00 IST
ख़ास बातें
  • एक स्‍टार्टअप जॉइन करने के लिए कंपनी छोड़ने की खबरें आई हैं
  • ऐपल को छोड़ने वाले इंजीनियरों में एक तो कार रडार सिस्‍टम के प्रमुख थे
  • ऐपल ने इस पर टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया है

एक रिपोर्ट में दावा किया जा चुका है कि ऐपल कार पूरी तरह से ऑटोनॉमस सेल्‍फ-ड्राइविंग फीचर से लैस होगी। साल 2025 में यह डेब्‍यू करेगी।

ऐपल Apple कार प्रोजेक्‍ट लगभग एक साल से सुर्खियों में है। इस प्रोजेक्‍ट ने अपनी शुरुआत से ही कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। थोड़े दिन पहले इस कार प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहे कुछ इंजीनियरों ने एक स्‍टार्टअप जॉइन करने के लिए कंपनी छोड़ दी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तीन और इंजीनियरों ने कथित तौर पर कंपनी छोड़ दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल कार के रडार सिस्टम के प्रमुख एरिक रोजर्स ने एक फ्लाइंग-टैक्सी स्टार्टअप जॉबी एविएशन इंक Joby Aviation Inc में शामिल होने के लिए ऐपल को छोड़ दिया है। उनके साथ ही एलेक्स क्लाराबुट और स्टीफन स्पिटेरी ने भी कंपनी को छोड़ा है, जो ऐपल कार प्रोजेक्‍ट से जुड़े थे। ये दोनों इंजीनियर भी जॉबी एविएशन इंक से जुड़ गए हैं।  

Apple कार के बारे में पिछले एक साल में कई लीक, अफवाहें और अटकलें सामने आई हैं। इनमें कार के फीचर्स से जुड़े खुलासे किए गए हैं। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर प्रोजेक्‍ट के अस्तित्व की पुष्टि नहीं की है। वैसे कंपनी के CEO टिम कुक ने इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्‍यू के दौरान ऑटोनॉमस डिवाइसेज के बारे में बात करते हुए कुछ संकेत तो दिए थे। 
Advertisement

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने हाल ही में अपने ऑटोनॉमस कार प्रोजेक्‍ट से तीन और इंजीनियरों को गंवा दिया है। कथित तौर पर कंपनी छोड़ने वालों में एरिक रोजर्स, एलेक्स क्लाराबुट और स्टीफन स्पिटेरी शामिल हैं। इनमें से एरिक रोजर्स इस प्रोजेक्‍ट की रडार टीम के प्रमुख थे। एलेक्स क्लाराबुत के बारे में कहा गया है कि वह कार की बैटरी पर काम करते थे। वहीं, स्टीफन स्पिटेरी एक हार्डवेयर इंजीनियरिंग मैनेजर के तौर पर इस प्रोजेक्‍ट से जुड़े हुए थे। Apple ने इस घटनाक्रम पर कमेंट करने से इनकार कर दिया।

जब से टेक इंडस्‍ट्री में यह खबर आई है कि ऐपल भी सेल्‍फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, हर कोई इसके बारे में ज्‍यादा जानकारी चाहता है। ऐपल की इस कार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन कार के रोडमैप को लेकर बीते दिनों जानकारी सामने आई थी। 
Advertisement

ब्लूमबर्ग की ही एक और रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से दावा किया गया था कि ऐपल की आने वाली कार एक इलेक्ट्रिक वीकल होगी, जो पूरी तरह से ऑटोनॉमस सेल्‍फ-ड्राइविंग फीचर से लैस होगी। साल 2025 में यह डेब्‍यू करेगी। रिपोर्ट में बताया गया था कि ऐपल कार प्रोजेक्‍ट को केविन लिंच हेड कर रहे हैं और इसका नाम- प्रोजेक्ट टाइटन कहा जाता है। दावा है कि इस कार में ना तो पैडल होंगे और ना ही स्‍टीयरिंग। यह पूरी तरह ऑटोमेटेड सेल्फ-ड्राइविंग कार होगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Car Project, apple car engineer, left job, Tim Cook, Report
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.