ऑनलाइन फ्रॉड में हो रहा 'जीरो-क्लिक' मालवेयर का इस्तेमाल! क्या है जीरो-क्लिक अटैक? कैसे काम करता है, जानें सबकुछ

ऑनलाइन जालसाजों ने जीरो-क्लिक (zero-click) मालवेयर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 फरवरी 2025 08:55 IST
ख़ास बातें
  • ऑनलाइन फ्रॉड अब एक कदम आगे पहुंच गया है
  • 20 से अधिक देशों के लगभग 100 लोगों को जीरो-क्लिक अटैक से बनाया निशाना
  • मालवेयर को इंस्टॉल करने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करवाने की भी जरूरत नहीं

अब ऑनलाइन जालसाजों ने जीरो-क्लिक (zero-click) मालवेयर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

ऑनलाइन फ्रॉड अब एक कदम आगे पहुंच गया है। अगर आप सोच रहे हैं कि आप किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तो आप इससे बच सकते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। अब ऑनलाइन जालसाजों ने जीरो-क्लिक (zero-click) मालवेयर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। क्या होता है जीरो क्लिक अटैक, यह कैसे काम करता है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

जीरो-क्लिक (zero-click) मालवेयर क्या है
Advertisement
जीरो-क्लिक (zero-click) मालवेयर का इस्तेमाल अब ऑनलाइन फ्रॉड में होने लगा है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, जीरो क्लिक यानी बिना क्लिक किए भी किसी को फ्रॉड का शिकार बनाया जा सकता है। यानी कि अगर यूजर किसी अनजान लिंक के लिए कोई एक्शन नहीं भी लेता है तब भी फ्रॉड या साइबर हैक हो सकता है। इसमें पीड़ित को पता भी नहीं चलता है कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है। ये पूरी तरह से रिमोट अटैक होते हैं जिनमें यूजर का एक्शन करना या न करना मायने नहीं रखता है। 

जब भी कोई अनचाहा व्यक्ति आपके डिवाइस को कंट्रोल करने की कोशिश करता है उसके लिए एक स्पाई सॉफ्टवेयर आपके डिवाइस में एक्टिवेट करने की कोशिश की जाती है। इसके लिए जालसाज मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर एक लिंक भेजते हैं जिस पर क्लिक करते ही स्पाई सॉफ्टवेयर डिवाइस में एक्टिवेट हो जाता है। लेकिन जीरो-क्लिक में ऐसा नहीं है। 
Advertisement

जीरो-क्लिक (zero-click) मालवेयर को इंस्टॉल करने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करवाने की भी जरूरत नहीं होती है। इसलिए यह और ज्यादा खतरनाक माना जाता है। चूंकि यहां पर किसी तरह की एक्टिविटी नहीं होती है तो इसके निशान खोजना भी बहुत मुश्किल होता है। इनका पता लगा पाना एक बेहद कठिन काम है। 

Zero-click अटैक कई सालों से देखने में आ रहे हैं। स्मार्टफोन्स के आने के बाद से इनका काम और आसान हो गया है कि स्मार्टफोन अब कहीं ज्यादा पर्सनल डेटा स्टोर करके रखते हैं। अब व्यक्तिगत रूप से लोग, और संस्थाएं तक मोबाइल डिवाइसेज पर निर्भर करने लगे हैं। इसलिए जीरो-क्लिक अटैक की जानकारी होना भी बहुत आवश्यक हो जाता है। 
Advertisement

जीरो-क्लिक (zero-click) मालवेयर कैसे काम करता है
Advertisement
जीरो-क्लिक हैक किसी सिस्टम में घुसने के लिए डेटा वैरिफिकेशन लूपहोल का इस्तेमाल करता है। किसी सिस्टम में मौजूद अधिकतर सॉफ्टवेयर साइबर सेंध से बचाने के लिए डेटा वैरिफिकेशन का इस्तेमाल करते हैं। इनमें मौजूद हल्का सा लूपहोल ही साइबर अपराधियों को अटैक करने का मौका दे देता है। अक्सर, जीरो-क्लिक अटैक उन ऐप्स को टारगेट करते हैं जो मैसेजिंग या वॉयस कॉलिंग सुविधा देते हैं क्योंकि ये सर्विस अविश्वसनीय सोर्स से डेटा रिसीव करने और उसे समझने के लिए डिज़ाइन किए गए होते हैं। हमलावर आमतौर पर डिवाइस से समझौता करने वाले कोड को इंजेक्ट करने के लिए खास बनाए गए डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इनमें छिपे हुए टेक्स्ट मैसेज या इमेज फाइल शामिल हो सकते हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.