Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट

Vision Discovery Edition में Snapdragon XR2+ Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। पिछले जेनरेशन के चिपसेट की तुलना में यह चिपसेट 2.5 गुणा तक अधिक GPU परफॉर्मेंस और आठ गुणा तक अधिक AI परफॉर्मेंस की पेशकश करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2026 15:42 IST
ख़ास बातें
  • इस हेडसेट का प्रचार स्पैटिअल कंप्यूटिंग डिवाइस के तौर पर किया गया है
  • इसमें वर्चुअल और ऑग्मेंटेड रिएलिटी एक्सपीरिएंस को जोड़ा गया है
  • इस हेडसेट में Qualcomm का Snapdragon XR2+ Gen 2 चिपसेट दिया गया है

इस हेडसेट में वर्चुअल और ऑग्मेंटेड रिएलिटी एक्सपीरिएंस को जोड़ा गया है

Photo Credit: Vivo

स्मार्टफोन के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo ने भारत में मंगलवार को Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट पेश किया है। इस हेडसेट का प्रचार स्पैटिअल कंप्यूटिंग डिवाइस के तौर पर किया गया है। इसमें Qualcomm का Snapdragon XR2+ Gen 2 चिपसेट है। 

Vivo NEXT इवेंट में प्रदर्शित किए गए इस हेडसेट में वर्चुअल और ऑग्मेंटेड रिएलिटी एक्सपीरिएंस को जोड़ा गया है। इसमें पैडेड हेडबैंड का इस्तेमाल किया गया है और यह फिट और कम्फर्ट के लिए कई लाइट-सील और फोम-पैडिंग विकल्पों के साथ है। Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट में डुअल बाइनॉक्युलर माइक्रो-OLED डिस्प्ले 8K रिजॉल्यूशन के साथ हैं। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 3,840 x 3,552 पिक्सल्स का है। इसका डिस्प्ले DCI-P3 कलर गैमुट के 94 प्रतिशत को कवर करता है और इसमें 2 से कम का Delta E है। Vision Discovery Edition में Snapdragon XR2+ Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। पिछले जेनरेशन के चिपसेट की तुलना में यह चिपसेट 2.5 गुणा तक अधिक GPU परफॉर्मेंस और आठ गुणा तक अधिक AI परफॉर्मेंस की पेशकश करता है। 

इस हेडसेट में पासथ्रू के जरिए अल्ट्रा-लो लेटेंसी के लिए सपोर्ट है। यह इंटरएक्शन के लिए कैमरों और डेप्थ सेंसर्स के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करता है। Vivo ने बताया है कि इस हेडसेट का आई ट्रैकिंग सिस्टम 1.5 डिग्री प्रेसिजन हासिल कर सकता है। इस हेडसेट में 175 डिग्री की वर्टिकल ट्रैकिंग रेंज है। इसमें यूजर्स हैंड मूवमेंट्स और पिंच जेस्चर्स के साथ वर्चुअल एलिमेंट्स के साथ इंटरएक्ट कर सकते हैं और उन्हें सिर्फ फिजिकल कंट्रोलर्स पर निर्भर नहीं करना पड़ता। Vision Discovery Edition में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Vivo का OriginOS Vision है। इस प्लेटफॉर्म को विशेषतौर पर मिक्स्ड रिएलिटी के लिए डिवेलप किया गया है। 

इसमें Vivo Vision Cinema Mode से 120 फुट सिनेमा डिस्प्ले के समान वर्चुअल स्क्रीन तैयार की जा सकती है। इसका इस्तेमाल लाइव स्पोर्ट्स और ईस्पोर्ट्स, गेमिंग और अन्य एंटरटेनमेंट इवेंट्स देखने के लिए भी किया जा सकता है। Vision Discovery Edition को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। Vivo ने बताया है कि देश के 10 शहरों में 15 एक्सपीरिएंस जोन में यूजर्स इसका एक्सपीरिएंस कर सकते हैं। इन शहरों में राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, कोयंबटूर, इंदौर, पटना, नागपुर और देहरादून शामिल हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.