जॉब अलर्ट! Rs 1.7 करोड़ सैलरी पैकेज वाली 1000 जॉब्स के लिए यहां निकली भर्ती

अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स और टेक्निकल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करने का मौका

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 07:41 IST
ख़ास बातें
  • नए 1000 इंजीनियर्स के लिए टेक क्षेत्र में करियर चमकाने का मौका
  • सैलरी 1.2 करोड़ रुपये से 1.7 करोड़ रुपये सालाना तक पा सकते हैं
  • कैंडिडेट्स को फेडरेल एजेंसियों में फुल टाइम सरकारी कर्मचारी बनने का मौका

अमेरिका में सरकार ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए नया भर्ती प्रोग्राम शुरू किया है।

Photo Credit: iStock/Andrey Popov

अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है और टेक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो ट्रम्प सरकार एक शानदार प्रोग्राम लेकर आई है। अमेरिका में सरकार ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए नया भर्ती प्रोग्राम शुरू किया है। यह सरकार का नया यूनाइटेड स्टेट्स टेक फोर्स प्रोग्राम है जिसके तहत नए 1000 इंजीनियर्स के लिए टेक क्षेत्र में करियर चमकाने का मौका है। सैलरी 1.2 करोड़ रुपये से 1.7 करोड़ रुपये सालाना तक बताई गई है। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं अप्लाई। 

1000 इंजीनियर्स की भर्ती
टेक क्षेत्र में टेक इंजीनियर्स के लिए 1.7 करोड़ रुपये सालाना पैकेज वाली जॉब्स पाने का बेहतरीन मौका US गवर्नमेंट लेकर आई है। Reuters के अनुसार, ट्रम्प सरकार ने अपने नए हायरिंग प्रोग्राम की घोषणा की है। यह 2 साल का प्रोग्राम है जिसमें पहले फेज में 1000 इंजीनियर्स को भर्ती किया जा रहा है। चुने गए कैंडिडेट्स को फेडरेल एजेंसियों में फुल टाइम सरकारी कर्मचारी के तौर पर काम करने का मौका मिलेगा जो बड़े टेक प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। इस प्रोग्राम को ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (OPM) द्वारा चलाया गया है। साथ में अन्य सरकारी एजेंसियां भी शामिल होंगीं। 

Apple, Amazon, Meta जैसी कंपनियां शामिल
प्रोग्राम के तहत अमेरिका में अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स और टेक्निकल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों पर खास फोकस रहेगा। इस प्रोग्राम में दुनिया की 28 बड़ी टेक कंपनियां शामिल होने जा रही हैं जिनमें Apple, Amazon Web Services, Microsoft, Meta, Nvidia, OpenAI, Oracle, Uber, xAI जैसे नाम शामिल हैं। ये कंपनियां भर्ती हुए कैंडिडेट्स को ट्रेन करेंगी जिसके बाद उन्हें सीधे सरकार के साथ काम करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अन्य बड़ी टेक कंपनियों में भी फुल टाइम कर्मचारी की तरह शामिल होने का अवसर होगा। 

क्या होगी योग्यता, कैसे करें अप्लाई
खास बात है कि इस प्रोग्राम के लिए आवेदन देने के लिए किसी खास डिग्री या पूर्व अनुभव की मांग नहीं की गई है। आवेदन यूएसए जॉब्स पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे। आवेदन के बाद कैंडिडेट को टेक्निकल एसेसमेंट से गुजरना होगा। इंडस्ट्री लीडर्स के साथ इंटरव्यू होगा और बैकग्राउंड वैरिफिकेशन किया जाएगा। शुरुआती स्क्रीनिंग ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट द्वारा ही की जाएगी जिसके बाद संबंधित एजेंसियां कैंडिडेट का चुनाव करेंगीं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.