यूपीआई ऐप्स क्या हैं? ऐसे होता है इनका इस्तेमाल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2016 19:20 IST
ख़ास बातें
  • नोटबंदी के दौरान यूपीआई को ज़्यादा लोगों द्वारा नहीं पसंद किया गया
  • यूपीआई के ज़रिए आप सीधे अपने बैंक अकाउंट से भुगतान कर सकते हैं
  • आज की तारीख में करीब 30 बैंक यूपीआई प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का सबसे बड़ा फायदा मोबाइल वॉलेट कंपनियों को हुआ। शुरुआती दौर में सरकार द्वारा समर्थित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) सुर्खियों का हिस्सा नहीं रहा। लेकिन अब सरकार ने इस प्लेटफॉर्म की मार्केटिंग शुरू कर दी है। बेहतरीन प्लेटफॉर्म होने के बावज़ूद नोटबंदी के दौरान यूपीआई को ज़्यादा लोगों द्वारा नहीं पसंद किया गया।

यूपीआई के ज़रिए आप सीधे अपने बैंक अकाउंट से भुगतान कर सकते हैं, जैसे आप डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या चेकबुक के ज़रिए भुगतान करते हैं। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक में रजिस्टर होना चाहिए। इसका इस्तेमाल अकाउंट वैरिफाई करने के लिए होता है। आप जब भी यूपीआई ऐप के लिए साइन अप करते हैं तो सिस्टम आपके मोबाइल नंबर से ही वैरिफिकेशन करता है। यूपीआई ऐप से मोबाइल नंबर वैरिफाई होने के बाद आप वर्चुअल पेमेंट अकाउंट (वीपीए) बना सकते हैं। इसके साथ एमपिन बनाया जा सकता है जिसका इस्तेमाल ट्रांजेक्शन के लिए किया जा सकेगा।
Advertisement

आज की तारीख में करीब 30 बैंक यूपीआई प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा 20 से ज़्यादा यूपीआई ऐप गूगल प्ले और ऐप्पल ऐप स्टोर में उपलब्ध भी हैं। यूपीआई सिस्टम की खूबसूरती यह है कि आप एक्सिस बैंक यूपीआई ऐप पर रजिस्टर कर सकते हैं। और इससे एचडीएफसी या यूनियन बैंक के अकाउंट को लिंक कर सकते हैं। कुछ यूपीआई ऐप मोबाइल वॉलेट का भी काम करते हैं। वहीं, कुछ ऐप के जरिए आप मोबाइल और डीटीएच रीचार्ज कर पाएंगे। इनमें आईसीआईसीआई बैंक के पॉकेट ऐप और फ्लिपकार्ट व यस बैंक की साझेदारी वाला फोनपे ऐप हैं।

यूपीआई ऐप के ज़रिए ट्रांजेक्शन करने पर आपको 5 रुपये के चार्ज के साथ सर्विस टैक्स लगता है। इतना ही चार्ज बैंकों द्वारा आईएमपीएस बैंकिंग के लिए भी लिया जाता है।
Advertisement

यूपीआई ऐप्स डाउनलोड करने के लिंक
Advertisement

1. एसबीआई पे: एंड्रॉयड

2. एचडीएफसी बैंक मोबाइल बैंकिंगः एंड्रॉयड, आईओएस
Advertisement

3. आईसीआईसीआई पॉकेट्सः एंड्रॉयड, आईओएस
Advertisement

4. एक्सिस पे यूपीआई ऐपः एंड्रॉयड

5. यूनियन बैंक यूपीआई ऐपः एंड्रॉयड

6. पीएनबी यूपीआईः एंड्रॉयड

7. फोनपेः एंड्रॉयड

8. कैनरा बैंक यूपीआई-ईएमपावरः एंड्रॉयड

9. यूनाइटेड यूपीआईः एंड्रॉयड

10. आंध्रा बैंक वन- यूपीआई ऐपः एंड्रॉयड

11. यूको यूपीआईः एंड्रॉयड

12. बैंक ऑफ महाराष्ट्र– महा यूपीआईः एंड्रॉयड

13. विजया यूपीआईः एंड्रॉयड

14. साउथ इंडियन बैंक- एसआईबी एम-पे (यूपीआई पे): एंड्रॉयड

15. केबीएल स्मार्ट्ज़ (यूपीआई): एंड्रॉयड

16. ओबीसी यूपीआई पीएसपीः एंड्रॉयड

17. यूपीआई बैंक ट्रांसफर विथ फ्रेंड्सः एंड्रॉयड

18. डीसीबी बैंक यूपीआई ऐपः एंड्रॉयड

19. लोट्ज़ा-यूपीआई: एंड्रॉयड

20. ट्रानज़ैप – यूपीआई: एंड्रॉयड

21. सीएसबी यूपीआईः एंड्रॉयड
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.