MWC 2025: पालतू जानवरों के लिए आया लाइव कॉल फीचर वाला मोबाइल

uCloudlink ने पालतू जानवरों की सुरक्षा और ट्रैकिंग के लिए एक खास कनेक्टिविटी सॉल्यूशन पेश किया है। यह पालतू जानवरों और उनके परिवारों के बीच दोतरफा बातचीत को सक्षम करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मार्च 2025 15:13 IST
ख़ास बातें
  • uCloudlink ने पेट्स की सुरक्षा और ट्रैकिंग के लिए पेश किया PetPhone
  • इसमें AI-पावर्ड लाइव कॉल फीचर है
  • इसमें एडवांस सेफ्टी के लिए 6-टेक ग्लोबल पोजीशनिंग भी मिलती है

Photo Credit: uCloudlink

uCloudlink ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में कनेक्टिविटी की दुनिया में नए इनोवेशन पेश किए हैं। कंपनी ने IoT, लोगों और यहां तक कि पालतू जानवरों के लिए भी एडवांस कनेक्टिविटी सॉल्यूशन डेवलप किए हैं। इसके तहत, हाई-स्पीड डेटा ट्रांसमिशन, लो-लेटेंसी नेटवर्क और एडवांस्ड क्लाउड-सिम टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो स्मार्ट डिवाइसेज और रोजमर्रा के यूजर्स को पहले से बेहतर नेटवर्क कवरेज प्रदान करेंगी। खास बात यह है कि uCloudlink ने पालतू जानवरों के लिए भी रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम पेश किया है, जिससे मालिक अपने पेट्स को कभी भी ट्रैक कर सकेंगे।

सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करने वाली टेक्नोलॉजी पालतू जावनरों से संबंधित थी। uCloudlink ने पालतू जानवरों की सुरक्षा और ट्रैकिंग के लिए एक खास कनेक्टिविटी सॉल्यूशन पेश किया है। इसके तहत, एक वियरेबल डिवाइस तैयार किया गया है, जो GPS और मोबाइल नेटवर्क के जरिए रियल-टाइम लोकेशन अपडेट प्रदान करेगा। इससे पालतू जानवरों के गुम होने की संभावना कम हो जाएगी और मालिक अपने पेट्स को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। 
Advertisement

कंपनी ने इसे PetPhone नाम दिया है और इसे पालतू जानवरों के लिए दुनिया का पहला स्मार्टफोन बताया है। यह पालतू जानवरों और उनके परिवारों के बीच दोतरफा बातचीत को सक्षम करता है। इसमें AI-पावर्ड लाइव कॉल फीचर भी है, जो पालतू जानवरों को कुछ खास एक्टिविटी के जरिए कम्युनिकेट करने की अनुमति देता है। इसके अलावा, इसमें एडवांस सेफ्टी के लिए 6-टेक ग्लोबल पोजीशनिंग भी मिलती है। पेटफोन के जरिए पेट ओनर एक ग्लोबल कम्यूनिटी भी को-क्रिएट कर सकते हैं।

uCloudlink ने MWC 2025 में अपनी क्लाउड-सिम टेक्नोलॉजी को भी अपग्रेड किया है। कंपनी का कहना है कि यह अपग्रेडेड तकनीक दुनिया भर में कहीं भी बिना किसी नेटवर्क बाधा के स्टेबल और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। इसके जरिए IoT डिवाइसेज, मोबाइल यूजर्स और बिजनेस सेक्टर को बेहतर अनुभव मिलेगा। यह तकनीक मल्टी-नेटवर्क स्विचिंग क्षमता के साथ आती है, जिससे डिवाइस ऑटोमेटिकली बेस्ट उपलब्ध नेटवर्क पर शिफ्ट हो जाएगा।
Advertisement

eSIM TRIO को भी पेश किया गया है, जो OTA (ओवर-द-एयर) सिम, eSIM और CloudSIM टेक्नोलॉजीज को एक साथ जोड़ती है। यह कई नेटवर्कों से डायनामिकली कनेक्ट होकर सीमलेस ग्लोबल कवरेज सुनिश्चित करता है, जिससे महंगी अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की आवश्यकता समाप्त हो सकती है और यूजर्स को सभी डिवाइसों में स्टेबल और उच्च स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।
Advertisement

uCloudlink ने MWC 2025 में हाइपरकॉन तकनीक द्वारा पावर्ड अगली पीढ़ी का मोबाइल वाई-फाई हॉटस्पॉट भी दिखाया है, जिसे MeowGo G50 Max नाम दिया गया है। यह ब्रॉडबैंड, वाई-फाई, 4G, 5G और सैटेलाइट नेटवर्क पर स्टेबल और सीमलेस कनेक्टिविटी देने का दावा करता है। AI-पावर्ड नेटवर्क डिटेक्शन और स्विचिंग के साथ, यह कई नेटवर्क के सेंट्रलाइज्ड मैनेजमेंट के जरिए एक मजबूत कनेक्शन एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.