Uber को लगा बड़ा झटका, राइडर्स को लौटाएगी करीब 16 करोड़ रुपये

रिपोर्ट बताती है कि न्याय विभाग ने नवंबर 2021 में नीति को लेकर Uber पर मुकदमा दायर करते हुए कहा था कि कंपनी की पॉलिसी विकलांग लोगों के साथ भेदभाव करती है, जिन्हें कार में बैठने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता हो सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जुलाई 2022 13:32 IST
ख़ास बातें
  • कैब एग्रीगेटर कथित तौर पर न्याय विभाग के साथ समझौता कर चुका है
  • विकलांग राइडर्स से वेटिंग फीस वसूलने पर लगा है यह जुर्माना
  • 1,000 से अधिक राइडर्स को 1.7 मिलियन डॉलर के सैटलमेंट पॉट से भुगतान करेगी

Uber की वेटिंग टाइम पॉलिसी में प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज लिया जाता है

ऊबर (Uber) अपने विकलांग राइडर्स को 2 मिलियन डॉलर (करीब 15.98 करोड़ रुपये) से अधिक का भुगतान करेगी। कैब एग्रीगेटर कथित तौर पर न्याय विभाग के साथ समझौता कर चुका है, और विकलांग राइडर्स से वेटिंग फीस वसूलने के बदले अब उन्हें इस रकम को वापस चुकाएगा। बता दें, ऊबर अपने राइडर्स से वेटिंग टाइम फीस पॉलिसी के तहत एक प्रतिक्षा का एक शुल्क लेता है, जो तब वसूला जाता है, जब राइडर द्वारा सेट लोकेशन पर कैब पहुंचने के बाद, राइडर अपनी यात्रा शुरू करने में 2 मिनट से ज्यादा का समय लेता है।

Business Insider India के अनुसार, अपनी वेटिंग टाइम पॉलिसी के तहत विकलांग राइडर्स से वेटिंग फीस वसूलने की वजह से Uber को अब उन सभी राइडर्स को कुल 2 मिलियन डॉलर चुकाने होंगे। राइडर द्वारा सेट लोकेशन पर कैब के पहुंचने के बाद भी यदि राइडर अपनी यात्रा को शुरू नहीं करता है और कैब ड्राइवर को 2 मिनट से ज्यादा इंतजार करना पड़ता है, तब Uber राइडर पर प्रति मिनट के हिसाब से वेटिंग फीस वसूलती है। वेटिंग फीस की दर देश या रीजन के हिसाब से भिन्न होती हैं।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि न्याय विभाग ने नवंबर 2021 में नीति को लेकर Uber पर मुकदमा दायर करते हुए कहा था कि कंपनी की पॉलिसी विकलांग लोगों के साथ भेदभाव करती है, जिन्हें कार में बैठने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता हो सकती है।

इसके बाद, बीते सोमवार DOJ (न्याय विभाग) ने एक प्रेस बयान में कहा कि ऊबर उन 1,000 से अधिक सवारियों को 1.7 मिलियन डॉलर के सैटलमेंट पॉट से भुगतान करेगा, जिन्होंने वेटिंग फीस वसूलने की शिकायत करने के लिए कंपनी को संपर्क किया था।
Advertisement

सैटलमेंट समझौते से जुड़े एक शिकायत नोटिस में कहा गया है कि शिकायत करने वाले इन 1,000 लोगों को Uber से कम से कम $600 (करीब 48,000) मिलेंगे। लगभग 1,000 के बीच विभाजित पॉट का मतलब होगा कि प्रत्येक व्यक्ति लगभग $1,700 (करीब 1,35,000 रुपये) तक प्राप्त कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Uber Waiting Charge
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.