Uber कैब कंपनी की बसें भी चलेंगी दिल्ली में! मिली मंजूरी

उबर के पास भारत में 10 लाख से ज्यादा ड्राइवर हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2024 08:55 IST
ख़ास बातें
  • Uber अब दिल्ली में अपनी बस सर्विस चलाएगी।
  • भारत दूसरा देश होगा जिसमें उबर बस राइडिंग सर्विस शुरू हो रही है।
  • बस में 19 से 50 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

उबर के पास भारत में 10 लाख से ज्यादा ड्राइवर हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी राइड शेयरिंग कंपनियों में से एक Uber अब दिल्ली में अपनी बस सर्विस भी उपलब्ध करवाने जा रही है। कंपनी ने दिल्ली सरकार से इसे लेकर लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कथित तौर पर उबर को यह लाइसेंस जारी कर दिया है कि वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपनी बस सर्विस ऑपरेट कर सके। कंपनी की राइड हेलिंग सर्विस में अब बस भी शामिल होने जा रही हैं। 

Uber के पास इससे पहले राइड हेलिंग सर्विस के लिए मुख्य रूप से चार पहिया वाहन ही उपलब्ध थे। साथ ही कंपनी बाइक राइड हेलिंग, और ऑटो राइड हेलिंग सर्विस भी ऑपरेट करती है। लेकिन अब इसमें बसों को भी शामिल कर लिया गया है। कंपनी के प्रतिद्वंदियों में Ola Cabs, Rapido जैसे प्लेयर शामिल हैं। ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, Uber को यह लाइसेंस दिल्ली सरकार की ऐप आधारित प्रीमियम बस एग्रीगेटर स्कीम के तहत मिला है। 
Advertisement

दिल्ली सरकार की ऐप आधारित प्रीमियम बस एग्रीगेटर स्कीम पिछले साल नवंबर में लॉन्च की गई थी। इस स्कीम के अंतर्गत ऊपरी मिडल क्लास के लोगों के लिए सरकार ऐसा पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध करवाना चाहती है जिससे लोगों को अधिक से अधिक सहूलियत हो। यानी लोग कैब की तरह बसों में भी आराम से अपनी बुकिंग करवाकर यात्रा कर सकते हैं। इससे लोगों का समय भी बचेगा, साथ ही पर्सनल कैब बुकिंग की बजाए बस में राइड बुक करवाने से सड़कों पर गाड़ियों का बोझ भी कम होगा। 

स्कीम के अंतर्गत एग्रीगेटरों को एक डाइनेमिक प्राइस इसके लिए सेट करना होगा। यह प्राइस DTC की एयर कंडीशंड (AC) बसों के अधिकतम किराये से कम नहीं होना चाहिए। उबर इससे पहले इस तरह की बस सर्विस मिस्र में चालू कर चुकी है। भारत दूसरा देश होगा जिसमें उबर बस राइडिंग सर्विस शुरू हो रही है। अमेरिकी कंपनी ने इसे उबर शटल (Uber Shuttle) सर्विस का नाम दिया है। 
Advertisement

भारत की बात करें तो कंपनी वर्तमान में कोलकाता में अपनी उबर शटल सर्विस को ऑपरेट कर रही है। दिल्ली में कंपनी इसके लिए पिछले एक साल से कैंपेन चला रही है। इसके लिए कंपनी दिल्ली में ऐसे रूट प्लान कर रही है जो बिजनेस एरिया को रेजिडेंशियल एरिया से जोड़ेंगे। इसमें दिल्ली के सभी हिस्सों को लगभग कवर कर लिया जाएगा। बस में 19 से 50 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। उबर के पास भारत में 10 लाख से ज्यादा ड्राइवर हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा देश है जिसके अंदर उबर के 10 लाख से ज्यादा ड्राइवर हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.