UAE ने देश में ड्रोन उड़ाने पर लगाया बैन, घातक हमले के बाद फैसला

देश के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि ड्रोन के शौकीनों और अन्य ऑपरेटरों को इन्‍हें उड़ाते हुए पकड़ा जाता है, तो उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 14:08 IST
ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह UAE की राजधानी अबू धाबी में ड्रोन हमला हुआ था
  • इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी
  • हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है

पिछले सप्ताह UAE की राजधानी अबू धाबी में एक ड्रोन और मिसाइल हमले ने कई ईंधन टैंकरों को उड़ा दिया था।

यमन (Yemen) के हूती विद्रोहियों द्वारा UAE की ऑयल फैसिलिटी पर ड्रोन से हमला करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने देश में शौकिया तौर पर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि ड्रोन के शौकीनों और अन्य ऑपरेटरों को इन्‍हें उड़ाते हुए पकड़ा जाता है, तो उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि फ‍िल्‍म की शूटिंग करने वालों को इससे छूट दी जा सकती है। UAE में सरकारी नियमों के तहत रेजिडेंशियल एरिया और हवाईअड्डों के आसपास ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। ड्रोन उड़ाने के लिए सिविल एविएशन अथॉरिटीज से सर्टिफ‍िकेट हासिल करना होगा। 

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह UAE की राजधानी अबू धाबी में एक ड्रोन और मिसाइल हमले ने कई ईंधन टैंकरों को उड़ा दिया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। 
Advertisement

यमन की राजधानी पर काबिज हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के बीच कई साल से खूनी लड़ाई हो रही है। UAE भी इसमें शामिल है। हालांकि UAE ने बड़े पैमाने पर अपने सैन‍िकों को लड़ाई वाले इलाके से वापस बुला लिया है। इसके बावजूद यह देश इस जंग का प्रमुख खिलाड़ी बना हुआ है और लोकल मिलिशिया को सपोर्ट करता है। 

UAE ने कहा है कि हूती विद्रोहियों ने बम से लदे हुए ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से देश को निशाना बनाया था। दूसरी ओर, हमले के जवाब में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले हिस्सों पर हमले तेज कर दिए हैं। 
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सऊदी के नेतृत्व वाले हवाई हमलों की वजह से पूरे यमन में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। हमले में होदेदा (Hodeida) के शहर को निशाना बनाया गया था। देशभर में इंटरनेट एक्‍सेस को कंट्रोल करने वाली टेलीयमन (TeleYemen) की सेवाएं ठप हो गई थीं। टेलीयमन को हूती विद्रोहियों द्वारा चलाया जाता है। साल 2014 से हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा किया हुआ है। 
Advertisement

इसके अलावा, यमन के उत्तरी सादा प्रांत की एक जेल में भी बीते शुक्रवार को एक हवाई हमला हुआ था। इस हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए। वहीं, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने होदेदा के बंदरगाह के आसपास हवाई हमले करने की बात स्वीकार की है। हालांकि गठबंधन ने दूरसंचार बिल्डिंग को टारगेट करने की बात स्वीकार नहीं की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.