स्मार्ट कनेक्ट और वॉइस असिस्ट फीचर्स से लैस TVS Ntorq 125 XT स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

TVS Ntorq 125 XT की भारत में कीमत 1,02,823 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। कंपनी ने इस स्कूटर को नियोन ग्रीन कलर ऑप्शन में उतारा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मई 2022 18:16 IST
ख़ास बातें
  • TVS Ntorq 125 XT की भारत में कीमत 1,02,823 रुपये से शुरू होती है
  • इसमें शामिल स्मार्ट कनेक्ट प्लेटफॉर्म में 60 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं
  • स्कूटर में वॉयस असिस्ट फीचर भी है, जो सीधे वॉयस कमांड स्वीकार कर सकता है

TVS Ntorq 125 XT की भारत में कीमत 1,02,823 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है

TVS Motor Company ने Ntorq 125 XT स्कूटर को लॉन्च किया है, जो कई एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स और वॉइस असिस्ट सपोर्ट से लैस आता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जो राइडर को कई तरीके की जानकारियां मुहैया कराता है। इसमें स्पीड, फ्यूल आदि के इंडिकेशन तो मिलते ही हैं, साथ ही यह राइडर के फोन से कनेक्ट होकर कॉल्स और मैसेज के नोटिफिकेशन भी दिखाता है।

TVS Ntorq 125 XT की भारत में कीमत 1,02,823 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। कंपनी ने इस स्कूटर को नियोन ग्रीन कलर ऑप्शन में उतारा है।
Advertisement

TVS Ntorq 125 XT की खासियतों में सबसे पहले इसके कनेक्टेड फीचर्स आते हैं। कंपनी ने इसमें SmartXonnect कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म दिया है, जो आपके फोन के साथ पेयर हो जाता है और आपके फोन में आने वाले कॉल्स और मैसेज आदि के नोटिफिकेशन डिस्प्ले पर दिखाता है। इसमें कलर TFT और LCD कॉन्सोल दिया है। इस स्मार्ट कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म में 60 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं।
 
स्कूटर में वॉयस असिस्ट फीचर भी है, जो सीधे वॉयस कमांड स्वीकार कर सकता है। स्कूटर में स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ TVS IntelliGO तकनीक भी है। इसके अलावा, इसमें अलॉय व्हील्स हैं, जो परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं और फ्यूल की बचत करने में मदद करते हैं।
Advertisement

लॉन्च पर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग)- कम्यूटर्स, कॉरपोरेट ब्रांड और डीलर ट्रांसफॉर्मेशन, टीवीएस मोटर कंपनी अनिरुद्ध हलदर (Aniruddha Haldar) ने कहा, “हमें टीवीएस एनटॉर्क 125 एक्सटी पेश करते हुए खुशी हो रही है जो कनेक्टिविटी और तकनीक पर आधारित है। TVS NTORQ 125 XT ने कनेक्टेड टू-व्हीलर मोबिलिटी अनुभव में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। तकनीक की समझ रखने वाले जेन ज़ी टीवीएस एनटॉर्क के अनुभव से खुश होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.