TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर ने Bajaj Chetak EV को पछाड़ा, हुई 2700% ज्यादा सेल

बीते अगस्त महीने में TVS iQube के कुल 649 यूनिट्स बेचे गए हैं, जो अगस्त 2020 के मुकाबले 2722% ज्यादा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 सितंबर 2021 17:22 IST
ख़ास बातें
  • TVS iQube के अगस्त महीने में बिके 649 यूनिट्स
  • Bajaj Chetak EV के अगस्त 2021 में बिके 364 यूनिट्स
  • टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में हुआ 2722% (साल-दर-साल) का इजाफा

TVS iQube और Bajaj Chetak EV को Ola Scooter, Ather 450X, Simple One जैसे स्कूटर से मिलेगी टक्कर

वर्तमान में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कई प्रोडक्ट्स ऐसे हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिया है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का भविष्य सुनहरा है। इनमें से दो भारतीय टू-व्हीलर निर्माताओं के इकलौते प्रतिद्वंदी ऐसे हैं, जो तेज़ी के साथ बिक रहे हैं और इनकी सेल में हर महीने जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। हम TVS iQube और Bajaj Chetak EV इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) की बात कर रहे हैं। दोनों भारतीय टू-व्हीलर ब्रांड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two-Wheeler) सेगमेंट में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। हालांकि सेल के लेटेस्ट आंकड़े से पता चलता है कि अगस्त 2021 TVS के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अच्छा साबित हुआ है।

लेटेस्ट आंकडों की बात करें, तो बीते अगस्त महीने में TVS iQube के कुल 649 यूनिट्स बेचे गए हैं, जो अगस्त 2020 के मुकाबले 2722% ज्यादा है। बता दें कि ठीक एक साल पहले अगस्त महीने में मात्र 23 iQube बिके थे। वहीं, दूसरी ओर इस स्कूटर के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी Bajaj Chetak EV की बात करें, तो अगस्त 2021 में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 364 यूनिट्स ही बिके हैं, जो अगस्त 2020 की तुलना में 172 यूनिट्स ज्यादा है। हालांकि, भले ही बजाज ने टीवीएस की तुलना में कम यूनिट्स बेची हैं, फिर भी कंपनी ने पिछले साल की तुलना में अच्छा इजाफा देखा है।

वहीं, भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की तेज़ी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों टू-व्हीलर दिग्गजों ने मिलकर अगस्त 2021 में कुल 1,013 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल बेची गई कुल 215 यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल (YoY) 371.16% की बढ़तोरी है। हालांकि, जुलाई के आंकड़ों की तुलना में यह 20.24% की कमी है। बताते चलें, जुलाई 2021 में TVS iQube की 540 यूनिट्स और Bajaj Chetak EV की 730 यूनिट्स बिकी थी।

आने वाले समय में इन दोनों स्कूटर की सेल में अंतर देखने को मिल सकता है, क्योंकि भारत में कई स्टार्ट-अप हैं, जो अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च कर रहे हैं। इनमें Ather Energy, Simple Energy और प्रसिद्ध कैब सर्विस प्रदाता OLA शामिल हैं। तीनों ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती कीमत और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के दम पर मार्केट में हलचल मचा रहे हैं। OLA ने हाल ही में अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बुकिंग शुरू की थी और कंपनी ने दावा किया है कि कंपनी की एक ही दिन में 600 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई है।
Advertisement

कुछ स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालते हैं। TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 75 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 78Kmph है। इसमें 2.25kWh क्षमता की lithium-ion बैटरी मिलती है। स्कूटर कई आधुनिक फीचर्स से लैस आता है और इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जीपीएस / नेविगेशन और मोबाइल कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर Bajaj Chetak 4.08kW क्षमता की मोटर मिलती है। इसमें दो मोड मिलते हैं। ईको मोड में रेंज 95Km है और हाई-परफॉर्मेंस मोड में रेंज घट कर 85Km हो जाती है। इसकी टॉप स्पीड 70Kmph है। इस स्कूटर में भी डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो GPS/Navigation और मोबाइल कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.