Triumph TE-1 इलेक्ट्रिक बाइक आई सामने, मात्र 4 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की पकड़ेगी रफ्तार

Triumph TE-1 प्रोटोटाइप कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक और काफी तेज बाइक है। इसकी स्पीड का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा मात्र 4 सेकंड में पहुंच सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Triumph TE-1 प्रोटोटाइप 0-100 प्रतिशत मात्र 25 मिनट में चार्ज हो सकती है।
  • Triumph TE-1 प्रोटोटाइप 0 से 100km मात्र 4 सेकंड में पहुंच सकती है।
  • Triumph का कहना है कि TE-1 की इमेज बिलकुल असली बाइक जैसी दिख रही हैं।

Triumph TE-1 प्रोटोटाइप 0 से 100 प्रतिशत मात्र 25 मिनट में चार्ज हो सकती है।

Photo Credit: Triumph

Triumph TE-1 प्रोटोटाइप कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक और काफी तेज बाइक है। इसकी स्पीड का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा मात्र 4 सेकंड में पहुंच सकती है। अपनी कैटेगरी में इसकी परफॉरमेंस काफी बेहतर है। Triumph का अगर ट्रैक रिकॉर्ड देखा जाए तो इसके पोर्टफोलियो में कई फास्ट ICE मोटरसाइकिल हैं, लेकिन अब यह खासियत EV टू-व्हीलर मार्किट में भी आने वाली है। 

कंपनी ने इस मामले में चौथा और परफॉरमेंस टेस्टिंग का फाइनल फेज पूरा कर लिया है। TE-1 के परफॉरमेंस डाटा को देखा जाए तो इसकी मार्किट में धुआंधार एंट्री होने वाली है। ओवरऑल, इस बाइक ने कई कैटेगरीज में अच्छा परफॉर्म किया है। इस समय देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और इस्तेमाल पर काफी ज्यादा जोर दिया जा रहा है। जहां तक भारत की बात है तो यहां पर केंद्र और राज्यों की सरकारों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए सब्सिडी जैसे प्रोग्राम भी चलाए जा रहे हैं।

हालांकि, यह बाइक Triumph Street Triple से प्रेरित है। इस बाइक में ट्विन-पोड हेडलैम्प्स के साथ काफी फ्रेश डिजाइन दिया गया है। Triumph का कहना है कि TE-1 की इमेजेज बिलकुल असली बाइक की तरह ही दिख रही हैं। बाइक को पूरी तरह एल्युमिनियम चेसिस से कवर किया गया है और इसका कुल वजन 220 किलो है। इसके चेसिस डिजाइन के चलते इसमें पावर-टू-वेट रेश्यो अन्य करंट मॉडल्स की तुलना में ज्यादा है।

रेंज और चार्जिंग: चार्जिंग समय की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक बाइक को 0 से 100 प्रतिशत मात्र 25 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। फिलहाल मार्किट में इस तरह की शानदार चार्जिंग स्पीड देने वाला कोई मॉडल उपलब्ध नहीं है। प्रोटोटाइप का मतलब होता है कि एक प्रोजेक्ट जिस पर काम किया जा रहा है और Triumph ने अभी तक इस मॉडल की रेलसे डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bike

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.