कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए TRAI MyCall ऐप का नया वर्जन लेकर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 09:14 IST
ख़ास बातें
  • TRAI MyCall से 1-5 स्टार सिस्टम से इंस्टेंट वॉयस कॉल रेटिंग कर सकते हैं।
  • फीडबैक सबमिट करने के लिए कॉल के बाद ऑटोमैटिक प्रॉम्प्ट आते हैं।
  • TRAI MyCall फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

TRAI MyCall ऐप के जरिए यूजर्स कॉल ड्रॉप की शिकायत कर पाएंगे।

Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए TRAI MyCall ऐप का नया वर्जन लेकर आया है। भारत में 100 करोड़ से ज्यादा टेलीकॉम ग्राहकों को अपने अनुभव को टेलीकॉम कंपनियों तक पहुंचाने में यह ऐप मदद करेगा। कॉलिंग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है और यह एक सामान्य सर्वि है तो इसमें किसी प्रकार की दिक्कत जैसे कि कॉल ड्रॉप या बीच में अपने आप कॉल कटने जैसी आती है तो इस प्रकार की शिकायत इस ऐप पर की जा सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

TRAI MyCall की उपलब्धता

TRAI MyCall फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह ऐप iOS के लिए कब आएगा या नहीं इसके बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है।

यूजर्स का क्या फायदा

TRAI MyCall ऐप के जरिए यूजर्स कॉल ड्रॉप या नेटवर्क में किसी प्रकार की रुकावट या परेशानी को लेकर रेटिंग दे पाएंगे। आप हर कॉल के बाद ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि एक पॉप-अप के तौर पर स्क्रीन पर नजर आएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यूजर्स का फीडबैक और डाटा पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।


कैसे इस्तेमाल करें ऐप

Advertisement
  • TRAI MyCall को वर्तमान में सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं और यह सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर ही डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
  • TRAI MyCall को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद फोन में इंस्टॉल करना है। ऐप डाउनलोड करने पर कुछ अनुमित मांगे और आपको नियमों और शर्तों को पढ़ने के बाद आगे बढ़ना है।
  • प्रत्येक कॉल के बाद ऐप स्क्रीन पर पॉप-अप दिखाएगी तो इसके लिए इन अनुमति मांगा जाती हैं।
  • अब आप कॉल ड्रॉप होने या नेटवर्क में खराबी की दिक्कत को ऐप के जरिए सीधे ट्राई और टेलीकॉम कंपनी तक पहुंचा सकते हैं।
  • यह सुविधा टेलीकॉम कंपनियों और TRAI दोनों को ग्राहकों के लिए नेटवर्क को बेहतर बनाने और दिक्कतों को कम करने में मदद करेगी।

TRAI MyCall से क्या कर सकते हैं

  • TRAI MyCall से आप 1-5 स्टार सिस्टम से इंस्टेंट वॉयस कॉल रेटिंग कर सकते हैं।
  • अगर कॉल ड्रॉप, कॉल के दौरान शोर, आवाज में देरी, क्रॉस कनेक्शन, वॉयस ब्रेकिंग, एक व्यक्ति को आवाज सुनाई न देना और कॉल्स को कनेक्ट होने में ज्यादा समय लगता है तो इसकी शिकायत ऐप पर की जा सकती है।
  • फीडबैक सबमिट करने के लिए कॉल के बाद ऑटोमैटिक प्रॉम्प्ट आते हैं।
  • ऐप में इंट्रैक्टिव मैप पर रेटिंग और फीडबैक का इतिहास नजर आएगा।
  • मोबाइल सिग्नल की मजबूती चेक करने के लिए कवरेज टेस्ट फीचर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.