Toyota ने रिकॉल की 2,700 इलेक्ट्रिक कारें, व्हीकल्स में आ रहीं भारी दिक्कतें

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि "जब तक समाधान नहीं उपलब्ध होता है तब तक किसी को भी इन वाहनों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2022 10:48 IST
ख़ास बातें
  • Toyota 2,700 bZ4X क्रॉसओवर व्हीकल्स को रिकॉल कर रही है।
  • Toyota 2030 तक 30 ईवी मॉडल बनाने का प्लान बना रही है।
  • इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर ज्यादा जोर दे रही हैं।

Toyota 2,700 bZ4X क्रॉसओवर व्हीकल्स को रिकॉल कर रही है।

Photo Credit: Toyota

Toyota, व्हील बोल्ट के लिए ग्लोबल लेवल पर 2,700 bZ4X क्रॉसओवर व्हीकल्स को रिकॉल कर रही है। जापानी ऑटोमेकर की इलेक्ट्रिक कारों को रोल आउट करने के सपने को लेकर यह बड़ा झटका है। Toyota Motor ने शुक्रवार को कहा कि इसकी वजह क्या है इसको लेकर अभी भी जांच की जा रही है। इसकी वजह से एक्सीडेंट का खतरा बढ़ते हुए पहिया बंद हो सकता है। आज के समय में फ्यूल की बढ़ती कीमतों से राहत और वातावरण में बढ़ते प्रदूषण में बचाव के लिए इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। देश और दुनिया की जानी-मानी कंपनियां इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर ज्यादा जोर दे रही हैं।

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि "जब तक समाधान नहीं उपलब्ध होता है तब तक किसी को भी इन वाहनों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।" टोयोटा के मुताबिक, लेटेस्ट रिकॉल के चलते वाहनों में यूरोप के अंदर करीब 2,200, नॉर्थ अमेरिका के लिए 270, जापान के लिए 112 और बाकि 60 एशिया के लिए थे। इनका प्रोडक्शन मार्च और जून के बीच किया गया था। करीब दो माह पहले सेल के लिए शुरू हुई bZ4X टोयोटा की इलेक्ट्रिक लाइनअप को मजबूत करने के प्लान का मुख्य मॉडल है।
Advertisement

Toyota  2030 तक 30 ईवी मॉडल बनाने का प्लान बना रही है जो उस साल ग्लोबल लेवल पर 35 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल बेच रही है। Toyota  भी ऐसे टारगेट को हासिल करने के लिए बैटरी रिसर्च और डेपलपमेंट में 2 ट्रिलियन येन यानी कि करीब 130 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

Toyota के मुताबिक, रिकॉल किए गए मॉडल के नाम में "बीजेड" साथ ही साथ अन्य कामों में "जीरो से परे" सीरीज के लिए  है, जिसमें सभी साइज के स्पोर्ट्स-यूटिलिटी व्हीकल पिकअप ट्रक और स्पोर्ट्स कार शामिल हैं।
Advertisement

Prius hybrid और Lexus  लग्जरी मॉडल के निर्माता को कुछ आलोचकों द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल को आगे बढ़ाने में एक स्ट्रगलर के तौर पर देखा गया है। कुछ स्तर पर क्योंकि यह अन्य ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे कि हाइब्रिड और फ्यूल सेल और कुशल गैस इंजन के साथ ही साथ इतनी तेज और सफल रही है।
Advertisement

यूक्रेन में मुद्रास्फीति और युद्ध की चिंताओं के बीच खासतौर पर हाल ही में फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ने की संभावना है। दुनिया भर के लोग जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Toyota, Toyota bz4x Crossover, Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.