21.1 Kmpl तक माइलेज वाली Toyota Innova Hycross पेट्रोल और हाइब्रिड वर्जन में लॉन्च, जानें कीमत

Toyota MPV में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, व्हिकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, EBD के साथ ABS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ-साथ टोयोटा सेफ्टी सेंस यानी ADAS तकनीक शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 19:48 IST
ख़ास बातें
  • Toyota Innova Hycross के पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 18.30 लाख रुपये है
  • Hycross Hybrid वेरिएंट 24.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है
  • 7 और 8-सीट लेआउट दोनों के साथ उपलब्ध है Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross के 2.0 लीटर पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 18.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Toyota ने भारत में Innova Hycross कार लॉन्च की है, जिसे हाइब्रिड वर्जन में भी लाया गया है। कार का पेट्रोल इंजन 174 पीएस की मैक्सिमम पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। वहीं, इसका पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 186 पीएस और 206 एनएम जनरेट कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड 21.1 kmpl की माइलेज देने में सक्षम है, जो एक फुल पेट्रोल टैंक पर 1097 किमी की प्रभावशाली रेंज है।

Toyota Innova Hycross के 2.0 लीटर पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 18.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि सबसे महंगा ट्रिम 19.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। वहीं, Hycross Hybrid वेरिएंट की बात करें, तो ये 24.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है और टॉप ट्रिम 28.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है।
 

इनोवा हाइक्रॉस पेट्रोल दो वेरिएंट्स यानी G और GX में उपलब्ध है, जबकि पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन VX, ZX और ZX (O) वेरिएंट्स में आता है। इनमें से G, GX और VX वेरिएंट 7 और 8-सीट लेआउट दोनों के साथ उपलब्ध हैं, जबकि टॉप-एंड ZX और ZX (O) मॉडल केवल 7-सीट कॉन्फिगरेशन के साथ आते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो पेट्रोल इंजन 174 PS की मैक्सिमम पावर और 205 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है, और स्टैंडर्ड रूप में सीवीटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। दूसरी ओर, पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 186 PS और 206 Nm पैदा करता है, और कंपनी का दावा है कि यह 21.1 kmpl की माइलेज देने में सक्षम है। इसके अलावा, इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड केवल 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
Advertisement

Toyota MPV में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, व्हिकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, EBD के साथ ABS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ-साथ टोयोटा सेफ्टी सेंस यानी ADAS तकनीक शामिल है। इतना ही नहीं, कार रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, प्री-क्रैश सेफ्टी (अलर्ट) आदि से भी लैस है।
Advertisement

फीचर्स की बात करें, तो इसमें फ्री-स्टैंडिंग 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 9-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम शामिल है। इसके अलावा, इसमें मूड लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट आदि प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.