120 km रेंज वाली Tork Kratos-R इलेक्ट्रिक बाइक की भारत में डिलीवरी शुरू, जानें कीमत

Tork Kratos की भारत में कीमत 1,92,499 रुपये (ex-showroom) है। वहीं, Kratos R की भारत में कीमत 2,07,499 रुपये (ex-showroom) है। FAME II सब्सिडी और राज्यों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत अलग-अलग होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2022 20:38 IST
ख़ास बातें
  • Tork ने शुक्रवार को Kratos-R की डिलीवरी शुरू की
  • पहले दिन में 20 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक को ग्राहकों को सौंपा गया
  • Kratos IDC टेस्ट के अनुसार, मैक्सिमम 180 km की रेंज देने में सक्षम है

Kratos R की भारत में कीमत 2,07,499 रुपये (ex-showroom) है।

Tork ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric motorcycle in India) - Kratos-R की भारत में डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने डिलीवरी के लिए एक मेगा इवेंट आयोजित किया था। सोशल मीडिया का रुख करते हुए Tork ने यह भी बताया कि पहले दिन कंपनी ने 20 से ज्यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को डिलीवर किया। Tork ने Kratos और Kratos-R इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया था, जिनमें से बाद वाली ज्यादा प्रीमियम और पावरफुल है। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 120 km की रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है। इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। 

Tork ने शुक्रवार को Kratos-R की डिलीवरी शुरू की। कंपनी ने ट्वीट के जरिए बताया कि पहले दिन में 20 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक को ग्राहकों को सौंपा गया है। ट्वीट में एक वीडियो भी है, जिसमें इस इवेंट की झलकियां दिखाई गई हैं।
Advertisement
 

Tork ने शुरुआत में घोषणा की थी कि वे अप्रैल में अपनी Kratos और Kratos-R इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की डिलीवरी शुरू कर देंगे। हालांकि, सप्लाई की कमी के चलते कंपनी को डिलीवरी के समय को पीछे धकेलना पड़ा। वर्तमान में पूरी मोटर व्हीकल इंडस्ट्री चिप शॉर्टेज से जूझ रही है।
 

Tork Kratos, Kratos-R price in India

Tork Kratos की भारत में कीमत 1,92,499 रुपये (ex-showroom) है। वहीं, Kratos R की भारत में कीमत 2,07,499 रुपये (ex-showroom) है। FAME II सब्सिडी और राज्यों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत अलग-अलग होगी। उदाहरण के लिए दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत सबसे कम, यानी Kratos की कीमत 1,02,499 रुपये और Kratos R की कीमत 1,17,499 रुपये होगी। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मात्र 999 रुपये में बुक कर सकते हैं।
Advertisement
 

Tork Kratos, Kratos-R specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Tork Kratos और Kratos R में पावर के मामले में मामूली अतर हैं। जहां एक ओर Kratos में 7.5 KW की मैक्सिमम पावर और 28 NM का पीक टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। वहीं, दूसरी ओर Kratos R में 9.0 KW की मैक्सिमम पावर और 38 NM का पीक टॉर्क जनरेट करने वाली मोटर इस्तेमाल की गई है। स्टैंडर्ड मॉडल की मैक्सिमम स्पीड 100 kmph है, लेकिन प्रीमियम मॉडल 105 kmph की मैक्सिमम स्पीड तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, 0-40 kmph की स्पीड हासिल करने में Kratos को 4 सेकंड लगते हैं और कंपनी के दावे अनुसार, Kratos R इतनी स्पीड 3.5 सेकंड में हासिल कर सकती है।

रेंज के मामले में दोनों मॉडल एक समान हैं। दोनों इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल मॉडल IDC टेस्ट के अनुसार, मैक्सिमम 180 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हैं और कंपनी के अनुसार, इनकी रियल रेंज 120 किलोमीटर है।
Advertisement

बैटरी की क्षमता में कोई अंतर नहीं है, लेकिन Kratos R में फास्ट चार्जिंग मिलती है। दोनों मॉडल 4 KWH क्षमता के बैटरी पैक से लैस आते हैं, लेकिन Kratos R का बैटरी पैक दावे अनुसार, 1 घंटे में 80% चार्ज हो सकता है और यह पैक 2 साल की वारंटी के साथ आता है। 

Kratos R इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में फास्ट चार्जिंग के अलावा जियोफेंसिंग, फाइंड माई व्हीकल फीचर, मोटरवॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड, ट्रैक मोड, और स्मार्ट चार्ज एनालिसिस जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  2. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  3. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  4. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  5. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  6. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  7. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  8. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  9. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  10. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.