इस महीने के आखिर में लॉन्च होगी Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक, Revolt RV400 को देगी टक्कर!

Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक में सिग्नेचर TIROS (टॉर्क इंट्यूएटिव रिस्पांस ऑपरेटिंग सिस्टम) शामिल है, जो शहरी यात्रियों को बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए विकसित किया गया है।

इस महीने के आखिर में लॉन्च होगी Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक, Revolt RV400 को देगी टक्कर!

Tork Kratos में ज्यादा पावर और लंबी रेंज के लिए खास LIION बैटरी पैक शामिल होगा

ख़ास बातें
  • Tork Kratos पर कई वर्षों से किया जा रहा है काम
  • लंबी रेंज और ज्यादा पावर के लिए इसमें दिया है खास LIION बैटरी पैक
  • लॉन्च के कुछ महीनों के भीतर इसकी डिलीवरी हो जाएगी शुरू
विज्ञापन
Tork T6X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल (electric motorcycle) को लंबे समय से विकसित किया जा रहा है और हाल ही में इस इलेक्ट्रिक बाइक (electric bike) को सड़कों पर दौड़ते देखा गया था। इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (electric two-wheeler) भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। अब, Tork ने यह पुष्टि कर दी है कि Tork की नई इलेक्ट्रिक बाइक जनवरी के अंत में लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि नई मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल (Made in India electric motorcycle) नए Kratos नाम से आएगी और T6X कॉन्सेप्ट की तुलना में इसमें कई बदलाव भी होंगे।

Tork, जिसमें Bharat Forge की मुख्य हिस्सेदारी है, जनवरी के अंत में Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि लॉन्च के कुछ महीनों के भीतर इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। टोर्क मोटर्स इस बाइक पर कई वर्षों से काम कर रही थी, और इस दौरान इसे कई बार सड़कों पर टेस्ट होते देखा जा चुका है।
 
हालांकि, टॉर्क का कहना है कि शुरुआती प्रोटोटाइप की तुलना में बाइक में कई बदलाव किए गए हैं। यह बाइक कंपनी द्वारा विकसित LIION बैटरी पैक के साथ आएगी, जो ज्यादा पावर और ज्यादा रेंज के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा, Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल फास्ट चार्जिंग, डेटा सर्विस और 4G टेलीमेट्री जैसे फीचर्स से भी लैस होगी। 

Tork का कहना है कि "वर्षों की रिचर्स और डेवल्पमेंट के बाद हम भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल क्रेटॉस को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। केवल इसका नाम नहीं बदला गया है, बल्कि यह T6X की तुलना में बिल्कुल नई मोटरसाइकिल है।"

टेक्नोलॉजी की जानकारी देते हुए, कंपनी ने कहा है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक में सिग्नेचर TIROS (टॉर्क इंट्यूएटिव रिस्पांस ऑपरेटिंग सिस्टम) शामिल है, जो शहरी यात्रियों को बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए विकसित किया गया है। इसके अलावा, Tork Kratos में पावर मैनेजमेंट, टेक्निकल एनालिसिस, रियल टाइम पावर कंजप्शन, रेंज फॉरकास्ट आदि एडवांस फीचर भी शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »