180 km रेंज वाली Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक को मात्र Rs. 75 में करें बुक, जानें कैसे?

Kratos की कीमत 1,07,999 रुपये (एक्स-शोरूम, पुणे, FAME-II सब्सिडी सहित) है, जबकि प्रीमियम Kratos R मॉडल 1,22,999 रुपये (एक्स-शोरूम, पुणे, FAME-II सब्सिडी सहित) में लॉन्च किया गया है।

180 km रेंज वाली Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक को मात्र Rs. 75 में करें बुक, जानें कैसे?

Kratos की कीमत 1,07,999 रुपये (एक्स-शोरूम, पुणे, FAME-II सब्सिडी सहित) है

ख़ास बातें
  • Kratos की कीमत 1,07,999 रुपये (एक्स-शोरूम, पुणे, FAME II सहित) है
  • Kratos R की कीमत 1,22,999 रुपये (एक्स-शोरूम, पुणे, FAME-II सहित) है
  • दोनों बाइक को 15 अगस्त तक मात्र 75 रुपये में बुक किया जा सकता है
विज्ञापन
Tork Motors ने भारत में 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) के अवसर पर एक खास ऑफर पेश किया है, जिसके तहत Tork Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे मात्र 75 रुपये में बुक कर सकते हैं। ऑफर को सीमित समय के लिए पेश किया गया है। बता दें कि लॉन्च के बाद से Kratos इलेक्ट्रिक बाइक 999 रुपये में बुकिंग के लिए उपलब्ध थी। लेटेस्ट ऑफर की अवधि समाप्त होने के बाद, बुकिंग की राशि पहले की तरह 999 रुपये कर दी जाएगी। Kratos इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 180 km की मैक्सिम रेंज और 120 km की रियल वर्ल्ड रेंज देने का दावा करती है। प्रीमियम मॉडल की टॉप स्पीड 105 kmph है।
 

Tork Kratos को 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 75 रुपये में बुक किया जा सकता है। यह ऑफर 15 अगस्त तक के लिए वैलिड है। ऑफर की अवधि समाप्त होने के बाद इलेक्ट्रिक बाइक का बुकिंग अमाउट 999 रुपये हो जाएगा। इलेक्ट्रिक बाइक को केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक किया जा सकता है। 

Tork Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे Kratos और Kratos R दो मॉडल में लॉन्च किया है। स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 1,07,999 रुपये (एक्स-शोरूम, पुणे, FAME-II सब्सिडी सहित) है, जबकि प्रीमियम R मॉडल 1,22,999 रुपये (एक्स-शोरूम, पुणे, FAME-II सब्सिडी सहित) में लॉन्च किया गया है। बता दें, Tork Motors ने पिछले महीने ही बाइक की डिलीवरी शुरू की, जिसमें कंपनी ने अपने पुणे मुख्यालय से ई-बाइक की शुरुआती 20 यूनिट्स का पहला बैच भेजा था।

पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tork Kratos और Tork Kratos-R इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 4 kWh बैटरी दी गई है जो कि अलग-अलग मॉडल में अलग-अलग पावर जनरेट करती है। रेंज की बात की जाए तो कंपनी सिंगल चार्ज में 180 किमी की रेंज कहती है, लेकिन यह रियल वर्ल्ड में 120KM तक चल सकती है।

Tork Kratos मोटर साइकिल 7.5 kW पावर आउटपुट और 28 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। स्पीड की बात करें तो यह 4 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड प्रदान करती है। कंपनी का कहना है कि इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटे है। Kratos-R की बात करें तो यह 9 kW की पावर और 38 Nm टॉर्क जरनेट कर सकती है। स्पीड की बात करें तो यह 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से सिर्फ 3.5 सेकंड में पकड़ सकती है। कंपनी दावा करती है कि Kratos-R इलेक्ट्रिक बाइक 105 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलती है। Tork Kratos और Kratos-R में तीन राइडिंग मोड Eco, City और Sport मिलते हैं। राइडिंग मोड के मुताबिक, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की रेंज सिंगल चार्ज में 70 किमी, 100 किमी और 120 किमी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »