120 km रेंज वाली Tork Kratos-R इलेक्ट्रिक बाइक की भारत में डिलीवरी शुरू, जानें कीमत

Tork Kratos की भारत में कीमत 1,92,499 रुपये (ex-showroom) है। वहीं, Kratos R की भारत में कीमत 2,07,499 रुपये (ex-showroom) है। FAME II सब्सिडी और राज्यों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत अलग-अलग होगी।

120 km रेंज वाली Tork Kratos-R इलेक्ट्रिक बाइक की भारत में डिलीवरी शुरू, जानें कीमत

Kratos R की भारत में कीमत 2,07,499 रुपये (ex-showroom) है।

ख़ास बातें
  • Tork ने शुक्रवार को Kratos-R की डिलीवरी शुरू की
  • पहले दिन में 20 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक को ग्राहकों को सौंपा गया
  • Kratos IDC टेस्ट के अनुसार, मैक्सिमम 180 km की रेंज देने में सक्षम है
विज्ञापन
Tork ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric motorcycle in India) - Kratos-R की भारत में डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने डिलीवरी के लिए एक मेगा इवेंट आयोजित किया था। सोशल मीडिया का रुख करते हुए Tork ने यह भी बताया कि पहले दिन कंपनी ने 20 से ज्यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को डिलीवर किया। Tork ने Kratos और Kratos-R इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया था, जिनमें से बाद वाली ज्यादा प्रीमियम और पावरफुल है। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 120 km की रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है। इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। 

Tork ने शुक्रवार को Kratos-R की डिलीवरी शुरू की। कंपनी ने ट्वीट के जरिए बताया कि पहले दिन में 20 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक को ग्राहकों को सौंपा गया है। ट्वीट में एक वीडियो भी है, जिसमें इस इवेंट की झलकियां दिखाई गई हैं।
 

Tork ने शुरुआत में घोषणा की थी कि वे अप्रैल में अपनी Kratos और Kratos-R इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की डिलीवरी शुरू कर देंगे। हालांकि, सप्लाई की कमी के चलते कंपनी को डिलीवरी के समय को पीछे धकेलना पड़ा। वर्तमान में पूरी मोटर व्हीकल इंडस्ट्री चिप शॉर्टेज से जूझ रही है।
 

Tork Kratos, Kratos-R price in India

Tork Kratos की भारत में कीमत 1,92,499 रुपये (ex-showroom) है। वहीं, Kratos R की भारत में कीमत 2,07,499 रुपये (ex-showroom) है। FAME II सब्सिडी और राज्यों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत अलग-अलग होगी। उदाहरण के लिए दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत सबसे कम, यानी Kratos की कीमत 1,02,499 रुपये और Kratos R की कीमत 1,17,499 रुपये होगी। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मात्र 999 रुपये में बुक कर सकते हैं।
 

Tork Kratos, Kratos-R specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Tork Kratos और Kratos R में पावर के मामले में मामूली अतर हैं। जहां एक ओर Kratos में 7.5 KW की मैक्सिमम पावर और 28 NM का पीक टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। वहीं, दूसरी ओर Kratos R में 9.0 KW की मैक्सिमम पावर और 38 NM का पीक टॉर्क जनरेट करने वाली मोटर इस्तेमाल की गई है। स्टैंडर्ड मॉडल की मैक्सिमम स्पीड 100 kmph है, लेकिन प्रीमियम मॉडल 105 kmph की मैक्सिमम स्पीड तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, 0-40 kmph की स्पीड हासिल करने में Kratos को 4 सेकंड लगते हैं और कंपनी के दावे अनुसार, Kratos R इतनी स्पीड 3.5 सेकंड में हासिल कर सकती है।

रेंज के मामले में दोनों मॉडल एक समान हैं। दोनों इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल मॉडल IDC टेस्ट के अनुसार, मैक्सिमम 180 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हैं और कंपनी के अनुसार, इनकी रियल रेंज 120 किलोमीटर है।

बैटरी की क्षमता में कोई अंतर नहीं है, लेकिन Kratos R में फास्ट चार्जिंग मिलती है। दोनों मॉडल 4 KWH क्षमता के बैटरी पैक से लैस आते हैं, लेकिन Kratos R का बैटरी पैक दावे अनुसार, 1 घंटे में 80% चार्ज हो सकता है और यह पैक 2 साल की वारंटी के साथ आता है। 

Kratos R इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में फास्ट चार्जिंग के अलावा जियोफेंसिंग, फाइंड माई व्हीकल फीचर, मोटरवॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड, ट्रैक मोड, और स्मार्ट चार्ज एनालिसिस जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »