सिंगल चार्ज में 120 km चलने वाली Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, मात्र 999 रुपये में करें बुक

Tork Kratos की भारत में कीमत 1,92,499 रुपये (ex-showroom) है। वहीं, Kratos R की भारत में कीमत 2,07,499 रुपये (ex-showroom) है। FAME II सब्सिडी और राज्यों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत राज्यों से हिसाब से अलग-अलग होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2022 20:03 IST
ख़ास बातें
  • दो वेरिएंट में लॉन्च हुई है Tork Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल
  • सब्सिडी के बाद दिल्ली में 1,02,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगी
  • 105 km की टॉप स्पीड और 120 km की रियल रेंज से है लैस

Tork Kratos R की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,92,499 रुपये है

Tork Kratos भारत में लेटेस्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल (Latest electric motorcycle in India 2022) के रूप में बुधवार को लॉन्च की गई। नई इलेक्ट्रिक बाइक (Electric bike) को दो मॉडल में पेश किया गया है, जिनमें Kratos और Kratos R शामिल हैं। दोनों में कुछ मामूली अंतर है। यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सिंगल चार्ज में 120 km तक की रेंज दे सकता है। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है। Tork Motors ने लॉन्च के साथ ही इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी थी। 
 

Tork Kratos electric motorcycle price in India, booking details

Tork Kratos की भारत में कीमत 1,92,499 रुपये (ex-showroom) है। वहीं, Kratos R की भारत में कीमत 2,07,499 रुपये (ex-showroom) है। FAME II सब्सिडी और राज्यों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत राज्यों से हिसाब से अलग-अलग होगी। उदाहरण के लिए दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत सबसे कम, यानी Kratos की कीमत 1,02,499 रुपये और Kratos R की कीमत 1,17,499 रुपये होगी। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मात्र 999 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। यह अमाउंट रिफंडेबल है। Tork Kratos को केवल व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, लेकिन Kratos R व्हाइट, ब्लू, रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। इलेक्ट्रिक बाइक को शुरुआती चरण में पुणे, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और दिल्ली जैसे प्रमुख भारतीय शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में मोटरसाइकिल को कई अन्य शहरों में लाया जाएगा।
Advertisement
 

Tork Kratos electric motorcycle specifications, features

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Tork Kratos और Kratos R में पावर के मामले में मामूली अतर हैं। इसके अलावा प्रीमियम होने के नाते Kratos R इलेक्ट्रिक बाइक में कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं। 

जहां एक ओर Kratos में 7.5 KW की मैक्सिमम पावर और 28 NM का पीक टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। वहीं, दूसरी ओर Kratos R में 9.0 KW की मैक्सिमम पावर और 38 NM का पीक टॉर्क जनरेट करने वाली मोटर इस्तेमाल की गई है। स्टैंडर्ड मॉडल की मैक्सिमम स्पीड 100 kmph है, लेकिन प्रीमियम मॉडल 105 kmph की मैक्सिमम स्पीड तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, 0-40 kmph की स्पीड हासिल करने में Kratos को 4 सेकंड लगते हैं और कंपनी के दावे अनुसार, Kratos R इतनी स्पीड 3.5 सेकंड में हासिल कर सकती है।
Advertisement

रेंज के मामले में दोनों मॉडल एक समान हैं। दोनों इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल मॉडल IDC टेस्ट के अनुसार, मैक्सिमम 180 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हैं और कंपनी के अनुसार, इनकी रियल रेंज 120 किलोमीटर है।

बैटरी की क्षमता में कोई अंतर नहीं है, लेकिन Kratos R में फास्ट चार्जिंग मिलती है। दोनों मॉडल 4 KWH क्षमता के बैटरी पैक से लैस आते हैं, लेकिन Kratos R का बैटरी पैक दावे अनुसार, 1 घंटे में 80% चार्ज हो सकता है और यह पैक 2 साल की वारंटी के साथ आता है। 
Advertisement

Kratos R इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में फास्ट चार्जिंग के अलावा जियोफेंसिंग, फाइंड माई व्हीकल फीचर, मोटरवॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड, ट्रैक मोड, और स्मार्ट चार्ज एनालिसिस जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.