सिंगल चार्ज में 180km चलने वाली Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू

Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में IP67 रेटेड लिथियम-आयन बैटरी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2022 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी अब मुंबई में शुरू
  • 0 से 80 प्रतिशत तक चार्जिंग एक घंटे में हो सकती है
  • दोनों बाइक्स के लिए अलग अलग कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं

Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में IP67 रेटेड लिथियम-आयन बैटरी है।

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर (electric two wheeler) स्टार्टअप टॉर्क मोटर्स (Tork Motors  ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Kratos की डिलीवरी अब शुरू कर दी है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी मुंबई में चालू की है। साल की शुरुआत में कंपनी ने दो नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Kratos और Kratos R को लॉन्च किया था। Kratos की कीमत 1.22 लाख रुपये है जबकि Kratos R की कीमत 1.37 लाख रुपये है। इन ई-बाइक्स में क्या क्या फीचर्स हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

टॉर्क मोटर्स  ने अपनी Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी अब मुंबई में शुरू कर दी है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक किया जा सकता है। Tork Kratos में 48V के साथ IP67-रेटेड 4 Kwh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। इसकी आईडीसी रेंज 180km है जबकि रियल वर्ल्ड रेंज 120km है। बाइक 100km/h की टॉप स्पीड तक जा सकती है। मोटर में मेग्जिमम पावर 7.5kw है और टॉर्क 28Nm है। कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक बाइक 4 सेकंड के समय में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। Kratos R में ज्यादा पावरफुल मोटर दी गई है। इस मॉडल में 9.0 Kw की पावर है और 38 Nm टॉर्क दिया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
Advertisement
Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में IP67 रेटेड लिथियम-आयन बैटरी है। यानि कि पानी से इसकी सुरक्षा भी की गई है। साथ ही इसमें एल्यूमिनियम अलॉय केसिंग मिलती है। बाइक में फास्ट चार्जिंग सिस्टम दिया गया है। 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज एक घंटे में संभव है। फास्ट चार्जिंग फीचर केवल Kratos R में ही मिलता है। कनेक्टिविटी फीचर्स भी इन बाइक्स में दिए गए हैं। इसमें कुछ मॉडर्न फीचर्स जैसे जियोफेंसिंग, ट्रैक मोड एनालिसिस, फाइंड माई व्हीकल, मोटरवॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड आदि दिए गए हैं।   

इससे पहले कंपनी ने बाइक्स की डिलीवरी पुणे में शुरू की थी। बीच में चेन सप्लाई में कमी आ जाने के कारण डिलीवरी को रोक दिया गया।  द्वारा टोर्क मोटर्स की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की डिलीवरी इस साल जुलाई में पुणे में शुरू की गई थी। दोनों बाइक्स के लिए अलग अलग कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। कंपनी ने यूं तो इन्हें 2016 में ही पेश कर दिया था लेकिन इनके प्रोडक्शन और लॉन्च में काफी समय लग गया और अब जाकर इनकी डिलीवरी शुरू की गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.