सिंगल चार्ज में 180KM रेंज वाली Tork Kratos और Kratos R इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू

Tork Kratos मोटर साइकिल 7.5 kW पावर आउटपुट और 28 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। स्पीड की बात करें तो यह 4 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड प्रदान करती है।

सिंगल चार्ज में 180KM रेंज वाली Tork Kratos और Kratos R इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू

Photo Credit: Tork

ख़ास बातें
  • Tork Kratos और Kratos-R इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिलीवरी शुरू हो गई है।
  • Tork Kratos बाइक 7.5 kW पावर आउटपुट और 28 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
  • Tork Kratos की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत 1.08 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Tork Motors ने आखिरकार Tork Kratos और Tork Kratos-R इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। कंपनी ने शुरुआत में पुणे में अपने ग्राहकों को 20 बाइक्स डिलीवर की हैं। इससे पहले कंपनी ने ऐलान किया था कि वह अप्रैल 2022 में Kratos और Kratos-R e मोटरसाइकिल की डिलीवरी करेगी। बढ़ती इनपुट लागत और सप्लाई की कमी के चलते कंपनी ने डिलीवरी की समय सीमा बढ़ा दी।
 

Tork Kratos और Tork Kratos-R की पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tork Kratos और Tork Kratos-R इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 4 kWh बैटरी दी गई है जो कि अलग-अलग मॉडल में अलग-अलग पावर जनरेट करती है। रेंज की बात की जाए तो कंपनी सिंगल चार्ज में 180 किमी की रेंज कहती है, लेकिन यह रियल वर्ल्ड में 120KM तक चल सकती है।

Tork Kratos मोटर साइकिल 7.5 kW पावर आउटपुट और 28 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। स्पीड की बात करें तो यह 4 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड प्रदान करती है। कंपनी का कहना है कि इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटे है। Kratos-R की बात करें तो यह 9 kW की पावर और 38 Nm टॉर्क जरनेट कर सकती है। स्पीड की बात करें तो यह 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से सिर्फ 3.5 सेकंड में पकड़ सकती है। कंपनी दावा करती है कि Kratos-R इलेक्ट्रिक बाइक 105 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलती है। Tork Kratos और Kratos-R में तीन राइडिंग मोड Eco, City और Sport मिलते हैं। राइडिंग मोड के मुताबिक, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की रेंज सिंगल चार्ज में 70 किमी, 100 किमी और 120 किमी है।
 

Tork Kratos और Tork Kratos-R की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Tork Kratos की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत 1.08 लाख रुपये है। वहीं Tork Kratos-R की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.23 लाख रुपये है। कंपनी इन बाइक्स पर 3 साल या 40 हजार किमी की वारंटी देती है जो कि शुरुआत में दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई में उपलब्ध होंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tork Kratos, Electric Bike
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »