प्रदूषण से बचाव के लिए ये 5 फेस मास्क करेंगे एयर प्यूरीफायर के तौर पर काम

वायु प्रदूषण से बचाव के लिए घर से बाहर फेस मास्क का उपयोग करना बहुत ज्यादा जरूरी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 09:36 IST
ख़ास बातें
  • AirGearPro G-500 एक रीयूजेबल मास्क है जो कि A1P2 फिल्टर के साथ आता है।
  • VEZPAX Gas Mask फिल्टर से लैस है जो प्रदूषण में सांस लेने में मदद करता है
  • VENUS V-500 एक आधे चेहरे को कवर करने वाला रेस्पिरेटर मास्क है।

वायु प्रदूषण में फेस मास्क से काफी बचाव होता है।

Photo Credit: Unsplash/Pille R. Priske

सर्दियों के आते आते एक बार फिर वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में घर से बाहर निकलना बिलकुल भी खतरे से खाली नहीं है। आमतौर पर लोग वायु प्रदूषण से बचने के लिए फेस मास्क पहनते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले सभी मास्क बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं होते हैं। आज हम 5 ऐसे फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं जो कि किसी चलते फिलते एयर प्यूरीफायर के जैसा काम करते हैं। जी हां इन फेस मास्क को लगाकर वायु प्रदूषण से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। आइए 1 हजार रुपये में आने वाले 5 फेस मास्क के बारे में विस्तार से जानते हैं।

AirGearPro G-500
AirGearPro G-500 एक रीयूजेबल मास्क है जो कि A1P2 फिल्टर के साथ आता है। यह मास्क गैस और धूल से बचाव करता है। इसका उपयोग पेटिंग करते हुए, लकड़ी का काम करते हुए और कंस्ट्रक्शन के दौरान किया जा सकता है। यह धूल, स्प्रे और केमिकल आदि से बचाव करता है। उत्तर भारत खासकर दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण में बाहर घूमने वाले लोगों के लिए यह मास्क बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। अमेजन पर AirGearPro G-500 की कीमत 695 रुपये है।

Advertisement

3M Half Facepiece Respirator 6200
3M Half Facepiece Reusable Respirator 6200 एक आधे चेहरे को कवर करने वाला मास्क है जो कि ड्यूल एयरलाइन सप्लाई करता है। इसका कई बार उपयोग किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह वायुजनित कणों से प्रोटेक्शन प्रदान करता है। यानी कि प्रदूषण के इस माहौल में इसको पहनने से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। 3M Half Facepiece Respirator 6200 अमेजन पर 843 रुपये में मिल रहा है।

TORIOX Gas Mask
TORIOX Gas Mask एक फुल फेस रेसपिरटर गैस मास्क है जो कि कई बार उपयोग किया जा सकता है। यह एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर के साथ आता है, जिससे धूल और प्रदूषण से बचाव होता है। TORIOX Gas Mask अमेजन पर 989 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक कूपन ऑफर से 2% प्रतिशत बचत भी कर सकते हैं।

VEZPAX Gas Mask 
VEZPAX Gas Mask फिल्टर के साथ आता है जो कि प्रदूषण में सांस लेने में मदद करता है। इसमें आंखों पर भी कवर होता है, जिससे प्रदूषण आंखों पर असर नहीं करता है। प्रदूषण में इस मास्क को लगाकर जाने से काफी हद तक बचाव हो सकता है, क्योंकि यह पेंटिंग, वेल्डिंग, पॉलिश करने, स्प्रे करने आदि के कामों में उपयोग होता है। अमेजन पर VEZPAX Gas Mask फिलहाल 949 रुपये में मिल रहा है।

Advertisement

VENUS V-500
VENUS V-500 एक आधे चेहरे को कवर करने वाला रेस्पिरेटर मास्क है। यह V-7500 ABEK1 P1S फिल्टर कार्ट्रिज के साथ आता है। यह एक ISI अप्रूव्ड मास्क है, जिससे गैस और प्रदूषण से बचाव हो सकता है। VENUS V-500 की कीमत अमेजन पर 800 रुपये है। वहीं ग्राहक कूपन ऑफर के जरिए 2% प्रतिशत बचत भी कर सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.