Valentine’s Day : इस वैलंटाइंस-डे ‘AI’ लिखेगा लव लेटर! 56% लोग कर रहे प्‍लानिंग

मैकेफी (McAfee) की नई रिपोर्ट से इसका पता चला है।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 12:52 IST
ख़ास बातें
  • मैकेफी ने किया वैलंटाइंस डे को लेकर सर्वे
  • लोग एआई की मदद से लव लेटर्स लिखने की कर रहे प्‍लानिंग
  • कई लोग एआई और इंसान के लव लेटर में नहीं कर पाए फर्क

स्‍टडी का मकसद मॉडर्न ऐज में प्‍यार और र‍िश्‍तों को बदलने में एआई और इंटरनेट की भूमिका की खोज करना है।

AI यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेल‍िजेंस किस तरह हमारी जिंदगी में दाखिल हो रहा है, मैकेफी (McAfee) की नई रिपोर्ट से इसका पता चला है। सिक्‍योरिटी सॉफ्टवेयर फर्म ने एक सर्वे किया। इसमें सामने आया है कि वेलेंटाइन डे पर AI अहम भूमिका निभा सकता है, क्‍योंकि 56 फीसदी लोग अपने लवर यानी प्रेमी को लव लेटर लिखने के लिए जेनेरिक एआई टूल का इस्‍तेमाल करने की योजना बना रहा है। स्‍टडी में यह भी सामने आया है कि दो तिहाई से ज्‍यादा एडल्‍ट यानी करीब 67 फीसदी लोग एआई और इंसानों द्वारा लिखे गए लव लेटर में फर्क नहीं कर पाए। 

सभी फाइंडिंग्‍स McAfee's की नई रिसर्च रिपोर्ट में आई हैं। रिपोर्ट को नाम दिया गया है मॉडर्न लव। स्‍टडी का मकसद मॉडर्न ऐज में प्‍यार और र‍िश्‍तों को बदलने में एआई और इंटरनेट की भूमिका की खोज करना है। स्‍टडी में 7 देशों के 7,000 लोगों को शामिल किया गया। स्‍टडी में सामने आया कि एक-चौथाई से ज्‍यादा लोग पहले से ही ओपनएआई के चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी और माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट जैसे टूल का इस्‍तेमाल करने की योजना बना रहे थे, ताकि उन्‍हें अपने प्‍यार का इजहार करने में मदद मिल पाए। 
Advertisement

स्‍टडी के अनुसार, लोग लव लेटर लिखने में एआई का इस्‍तेमाल इसलिए करना चाहते हैं क्‍योंकि इससे वह लव लेटर में ज्‍यादा आत्‍मविश्‍वास से भरे नजर आएंगे। 21 फीसदी लोगों का यह कहना था कि उनके पास लव लेटर लिखने के लिए टाइम की कमी है और अनुभव भी नहीं है। 10 फीसदी लोगों ने कहा कि एआई का इस्‍तेमाल करने से उनका काम तेजी से हो जाएगा। 

सर्वे में शामिल ज्‍यादातर लोगों को यह नहीं लगा कि एआई का इस्‍तेमाल करके वो पकड़े जाएंगे। सर्वे का हिस्‍सा रहे 49 फीसदी लोगों ने कहा कि अगर उन्‍हें एआई टूल से लिखा गया लव लेटर मिला तो वो नाराज हो जाएंगे। हालांकि 67 फीसदी लोग इंसान और एआई द्वारा लिखे गए लव लेटर में फर्क नहीं कर पाए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AI, love letters, McAfee, new study
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  2. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  3. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  4. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  5. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  7. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  8. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  9. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  10. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.