Valentine's Day 2020: Google बना 'ट्रोल', सिंगल लोगों को मारा 'तनहाई' का ताना

Valentine's Day 2020 के मौके पर Google India पर ने सिंगल लोगों को ट्रोल किया है। यूट्यूब इंडिया ने भी सिंगल लोगों के लिए ट्वीट किया है। नीचे दिए सभी मज़ेदार ट्वीट को देखें।

Valentine's Day 2020: Google बना 'ट्रोल', सिंगल लोगों को मारा 'तनहाई' का ताना

Valentine's Day 2020 अगले हफ्ते 14 फरवरी को मनाया जाएगा

ख़ास बातें
  • Google India ने ट्वीट के जरिए सिंगल लोगों को ट्रोल किया
  • Youtube India ने ट्वीट का रिप्लाई कर सिंगल लोगों का समर्थन भी किया
  • भारत में सभी लोग गूगल के इस देसी अंदाज़ को पसंद कर रहे हैं
विज्ञापन
Valentine's Day 2020 वीक शुरू हो चुका है और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है। इस बात से शायद आप वाकिफ़ ही होंगे कि यह पूरा हफ्ता दुनिया भर में प्रेमी जोड़ो को समर्पित होता है। जहां एक ओर कपल सोशल मीडिया पर प्यार भरें स्टेटस और मैसेज साझा करते हैं। वहीं, दूसरी ओर सिंगल लोग इसी सोशल मीडिया का सहारा लेकर एक दूसरे को ट्रोल करने से चूकते नहीं हैं। हालांकि इस बार केवल ट्विटर यूज़र्स ही नहीं, बल्कि लोकप्रिय सर्च इंजन Google भी देसी अंदाज में सिंगल लोगों को ट्रोल करने के मूड में दिखाई दे रहा है। कंपनी ने अपने ट्रिटर हैंडल के जरिए लोगों को देसी अंदाज में ट्रोल किया है।
 
Google India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है, जिसमें कंपनी ने Valentine's Day 2020 को एक अनोखे अंदाज़ में लिखा है और आखिर में Youtube India कर सिंगल लोगो के लिए 'Tanhaaai' गाने का सुझाव दिया है। यूं तो इस नाम से कई गाने हैं, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि 'तनहाई' शब्द से कई सिंगल लोग ट्रोल जरूर हुए होंगे।
 
वहीं, दूसरी ओर यूट्यूब इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने गूगल के इस ट्वीट का उसी अंदाज़ में रिप्लाई किया है, लेकिन सिंगल लोगो को ट्रोल करने के बजाय उनका सपोर्ट किया है। यूट्यूब ने सिंगल लोगों का हौसला अफज़ाई करते हुए उन्हें 'कामरेड' की उपाधी दी है।
  दोनों ट्विटर हैंडल के इन मज़ेदार ट्वीट पर कई भारतीयों ने रिप्लाई किया है। सभी को गूगल इंडिया और यूट्यूब इंडिया का यह देसी अंदाज पसंद आ रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Valentine, valentine 2020, Valentine Day 2020
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »