11 Tesla कारों को चोरों ने बनाया निशाना, जानें क्‍या हुआ

ये टेस्‍ला की Model 3 और Model Y कारें थी, जिन्‍हें उनके मालिकों को डिलिवर किया जाना था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मार्च 2022 10:38 IST
ख़ास बातें
  • वाकया जर्मनी का है, जहां चोरों ने डिलिवरी सेंटर को निशाना बनाया
  • Model 3 और Model Y कारों के पहिये चुरा लिए गए
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूछताछ कर रही है

पूरे यूरोप में कंपनी के कई डिलिवरी हब हैं और डिलिवरी सेंटर में चोरी की यह पहली घटना है।

Photo Credit: driveteslacanada

दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्‍ला (Tesla) किसी न किसी परेशानी से जूझती रहती है। टेस्‍ला की कारें बदमाशों के लिए आसान टार्गेट बन रही हैं। टेस्‍ला कारों के चार्जिंग स्‍टेशनों को भी निशाना बनाया जा रहा है और वहां से चार्जिंग केबल्‍स को चुराकर मार्केट में बेचा जा रहा है। हाल ही में चीन में टेस्‍ला चार्जिंग स्‍टेशनों में तोड़फोड़ की खबर सामने आई थी। ताजा वाकया जर्मनी का है, जहां चोर एक कदम आगे निकल गए। उन्‍होंने वीटरस्टेड में स्थित एक टेस्‍ला डिलिवरी सेंटर को ही निशाना बना दिया। चोरों ने डिलिवरी सेंटर से 11 टेस्‍ला कारों के पहियों और एयरो कैप्‍स को चुरा लिया। ये टेस्‍ला की Model 3 और Model Y कारें थी, जिन्‍हें उनके मालिकों को डिलिवर किया जाना था।  

यह चोरी टेस्‍ला के डिलिवरी सेंटर में सुरक्षा-व्‍यवस्‍था पर भी सवाल उठाती है। पूरे यूरोप में कंपनी के कई डिलिवरी हब हैं और डिलिवरी सेंटर में चोरी की यह पहली घटना है। 

Presseportal के मुताबिक, यह चोरी 11 मार्च की शाम 6:00 बजे से 12 मार्च को सुबह 9:00 बजे के बीच हुई। चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाया और 11 ‘Model 3' व ‘Model Y' इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स को निशाना बनाया। चोरों उनके पहिये चुरा लिए। माना जा रहा है कि कारों के कैरिज और बैटरी पैक को भी नुकसान पहुंचाया गया है। 

बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उसने ऐसे लोगों से सामने आने की अपील की है, जिन्‍होंने चोरी होते हुए देखी या उन्‍हें इस बारे में कोई भी जानकारी हो। यह स्पष्ट नहीं है कि चोरी के समय हब पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे या नहीं। 
Advertisement

टेस्‍ला अपनी कारों को भारत में भी बेचना चाहती है, लेकिन सरकार के साथ इस पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। बीते दिनों रिपोर्ट आई थी कि संभावित टैक्‍स बेनिफ‍िट को लेकर टेस्‍ला और भारत के बीच गतिरोध है, क्‍योंकि सरकार लोकल लेवल पर मैन्‍युफैक्‍चरिंग की प्रतिबद्धता टेस्‍ला से चाहती है। इसके बगैर वह कोई टैक्‍स बेनिफ‍ि‍ट नहीं देना चाहती। सरकार चाहती है कि देश में इम्‍पोर्ट टैक्‍स में छूट पाने के योग्‍य होने के लिए टेस्‍ला 500 मिलियन डॉलर मूल्य के लोकल ऑटो कॉम्‍पोनेंट्स खरीद ले। 
Advertisement

टेस्ला को यह शर्त दी गई है कि वह लोअर बेस पर लोकल ऑटो पार्ट्स की खरीद शुरू कर सकती है। भारत सरकार ने औपचारिक रूप से टेस्ला को घरेलू सोर्सिंग बढ़ाने के लिए कहा है। हालांकि टेस्ला ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दिलचस्प बात यह है कि टेस्ला ने इससे पहले अगस्त 2021 में दावा किया था कि उसने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के लिए भारत से लगभग 100 मिलियन डॉलर मूल्य के ऑटो पार्ट्स मंगवाए हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.