Google, Microsoft और Facebook में जॉब के लिए ये हैं टॉप प्रोग्रामिंग लैंग्‍वेज

रूबी एक जापानी प्रोग्रामिंग लैंग्‍वेज है। रूबी ऑन रेल्स की कामयाबी से इसे पॉपुलैरिटी मिली। एक वक्‍त में रूबी ऑन रेल्स डिवेलपिंग वेबसाइटों के लिए सबसे बेहतरीन थी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2021 13:07 IST
ख़ास बातें
  • बड़ी टेक कंपनियों में जॉब के लिए प्रोग्रामिंग लैंग्‍वेज आना है जरूरी
  • जावा, जावा स्क्रिप्‍ट, रूबी, पायथन आदि की मार्केट में बहुत डिमांड है
  • ऐप डेवलपमेंट से लेकर वेबसाइट बनाने में होता है इस्‍तेमाल

प्रोग्रामिंग शुरू करने वाले किसी भी शख्‍स के लिए पायथन सबसे बेहतर लैंग्‍वेज है।

Google, Microsoft और Facebook दुनिया की वो बड़ी टेक कंपनियां हैं, जहां लोग जॉब करने का सपना देखते हैं। इन कंपनियों में जॉब के लिए आपको प्रोग्रामिंग लैग्‍वेंज का मास्‍टर बनना पड़ेगा। चाहे आप वेब डिजाइनर बनना चाहते हों या गेम डिवेलपर। मशीन लर्निंग में दिलचस्‍पी है या किसी ऐसे ही टेक कनेक्‍टेड प्रोफेशन को अपनाना चाहते हैं। इन सभी के लिए प्रोग्रामिंग लैंग्‍वेज आनी चाहिए। प्रोग्रामिंग लैंग्वेज इन दिनों प्रोग्रामर्स के बीच आकर्षण का केंद्र बनती जा रही हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी प्रोग्रामिंग लैंग्‍वेज के बारे में बता रहे हैं, जो Google, Microsoft और Facebook में जॉब पाने के लिए टॉप लिस्‍ट में हैं।   
 

जावा स्क्रिप्‍ट (JavaScript)

इसे Netscape ने जावा के कॉम्पिटिटर के रूप में बनाया था। ‘लैंग्‍वेज ऑफ इंटरनेट' के रूप में जावास्क्रिप्ट को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। जावास्क्रिप्ट में लाइब्रेरीज की बड़ी रेंज है। 
 

रूबी (Ruby)

रूबी एक जापानी प्रोग्रामिंग लैंग्‍वेज है। रूबी ऑन रेल्स की कामयाबी से इसे पॉपुलैरिटी मिली। 
एक वक्‍त में रूबी ऑन रेल्स डिवेलपिंग वेबसाइटों के लिए सबसे बेहतरीन थी। यह कई तरह के काम कर सकती है। इसने प्रोग्रामर्स के लिए कोडिंग को बहुत आसान बना दिया है। यह मुश्किल सिचुएशन को संभालते हुए किसी के लिए भी प्रोग्रामिंग को आसान बनाती है। 
 

पायथन (Python)

प्रोग्रामिंग शुरू करने वाले किसी भी शख्‍स के लिए पायथन सबसे बेहतर लैंग्‍वेज है। इसका एक सरल सिंटैक्स है, जिससे इसे सीखना आसान हो जाता है। इसका इस्‍तेमाल वेब डिवेलपमेंट, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग आदि में किया जाता है। 
Advertisement
 

सी/सी++ (C/C++)

C/C++ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के शौकीनों की पसंदीदा लैंग्‍वेज में से एक है। ये लैंग्‍वेजेस सिस्टम प्रोग्रामर के लिए आइडियल हैं। ऑडियो-विजुअल प्रोसेसिंग की प्रॉब्‍लम्‍स को ठीक करने के लिए भी सी++ सबसे अच्छी प्रोग्रामिंग लैंग्‍वेज में से एक है। अगर आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं, तो ये लैंग्‍वेज आपके लिए हैं। 
 

स्विफ्ट (Swift)

ऐपल ने माइक्रोसॉफ्ट का मुकाबला करने के लिए  2014 में अपनी बिजनेस प्रोग्रामिंग लैंग्‍वेज स्विफ्ट का आविष्कार किया। लिनक्स और मैक ऐप्लिकेशंस के लिए कंपनी ने इस प्रोग्रामिंग लैंग्‍वेज का इस्तेमाल किया। यह एक ओपन-सोर्स लैंग्‍वेज है, जिसे सीखना आसान है। इसका इस्‍तेमाल वर्डप्रेस, मोजिला फायरफॉक्स और साउंडक्लाउड  जैसे प्‍लेटफॉर्म में किया जाता है।
 

पीएचपी (PHP)

बैकएंड लैंग्‍वेज प्रोग्रामिंग के लिए आज के समय में PHP एक पॉपुलर ऑप्‍शन है। वेब डेवलपर्स को PHP सीखना जरूरी है, क्योंकि इंटरनेट पर 80% से ज्‍यादा वेबसाइटों को बनाने में इसका इस्‍तेमाल किया जाता है। इनमें फेसबुक और याहू भी शामिल हैं। 
Advertisement
 

जावा (Java)

जावा का इस्‍तेमाल ऐप डेवलपमेंट में किया जाता है। देसी एंड्रॉयड ऐप बनाने में भी इसे इस्‍तेमाल किया जा रहा है।  इसे कॉलेज और स्कूल लेवल पर भी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सिलेबस के तौर पर कई जगह पढ़ाया जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.