The ICC Champions Trophy 2025: जानें कहां से और कैसे ऑनलाइन खरीदें टिकिट? लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर मैच शेड्यूल तक, जानें सब कुछ...

ICC Champions Trophy 2025: सबसे रोमांचक मैच 23 फरवरी को पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 फरवरी 2025 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Group A में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं
  • Group B में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान हैं
  • 23 फरवरी को पाकिस्तान बनाम भारत मैच होना है

ICC Champions Trophy 2025: भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा

Photo Credit: ICC

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक हो रहा है। यूं तो शुरुआत में इसकी मेजबानी केवल पाकिस्तान करने जा रहा था, लेकिन भारत के साथ चल रहे राजनितिक विवाद के चलते भारत अपने सभी ग्रुप मैच दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेलेगा। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सीधे स्टेडियम में खेलते हुए देखने का। टिकटों की बिक्री 3 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी थी और फैंस ऑनलाइन भी आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। आज टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के साथ कराची में होने जा रही है। हम यहां आपको ICC Champions Trophy 2025 टूर्नामेंट से जुड़ी सभी जानकारियां दे रहे हैं। 
 

ICC Champions Trophy 2025: Groups

  • Group A: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड
  • Group B: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान
 

ICC Champions Trophy 2025: India's schedule

  • 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू
  • 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू
  • 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू
 

ICC Champions Trophy 2025: Ticket prices:

  • दुबई में होने वाले मैचों के लिए टिकटों की कीमतें इस प्रकार हैं:
  • जनरल स्टैंड: 125 दिरहम (लगभग 2,900 रुपये)
  • प्लैटिनम सीट: 500 दिरहम (लगभग 11,600 रुपये)
  • ग्रैंड लाउंज: 1,000 दिरहम (लगभग 23,200 रुपये)
 

ICC Champions Trophy 2025: How to buy tickets online:

ICC Champions Trophy 2025: की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 'Tickets' सेक्शन में दुबई में आयोजित मैचों का चयन करें।
  • जो मैच देखना चाहते हैं, उसे चुनें और सीट कैटेगरी चुनें।
  • आवश्यक डिटेल्स भरें, जैसे पासपोर्ट नंबर (विदेशी नागरिकों के लिए)।
  • पेमेंट प्रोसेस पूरा करें।
  • सफल बुकिंग के बाद, आपको ईमेल के जरिए डिजिटल टिकट प्राप्त होगी।
 

ICC Champions Trophy 2025: How and where to watch live:

जो फैंस स्टेडियम में नहीं जा सकते, वे भारत में आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स के जरिए सभी मैचों को लाइव देख सकते हैं। भारत में टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर होगा। वहीं, मोबाइल, टीवी या लैपटॉप आदि पर यूजर्स JioHotstar ऐप या वेब के जरिए भी इन मैचों को लाइव देख सकेंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.