स्नैपडील सेल दूसरा दिनः सैमसंग गैलेक्सी जे3, शाओमी मी मैक्स और अन्य फोन मिल रहे हैं सस्ते में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2016 11:55 IST
स्नैपडील दिवाली सेल का आज दूसरा दिन है। सोमवार को फिर कंपनी ने ग्राहकों के लिए बेहद ही रोचक ऑफर पेश किए हैं। आपको स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्पीकर और टेलीविज़न बेहद ही सस्ते दर में मिल जाएंगे।

स्नैपडील ने खास इस सेल की खातिर सिटी बैंक के साथ समझौता किया है। अगर आप बिल का भुगतान सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करते हैं तो आपको 20 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए आपको कम से कम 1,000 रुपये की खरीदारी करने पड़ेगी और अधिकतम छूट 2,000 रुपये की होगी। वैसे, सैमसंग और चुनिंदा स्मार्टफोन की खरीदारी पर आपको इस ऑफर का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा यूज़र के पास बजाज फिनसर्व का नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी मौजूद रहेगा।

अब बात आपके काम के ऑफर की।

आईफोन 6एस (16 जीबी)
आईफोन का शौक रखने वाले यूज़र के लिए यह बेहतरीन वक्त है। आप स्नैपडील से आईफोन 6एस के 16 जीबी वेरिएंट को 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वैसे, इसकी कीमत 62,000 रुपये है। लेकिन यह आम तौर पर 45,000 रुपये के आसपास मिल जाता है। ज्ञात हो कि ऐप्पल ने आईफोन 6एस का 16 जीबी वेरिएंट बनाना बंद कर दिया है। संभव है कि इस वजह से ही यह फोन सस्ते में मिल रहा है।
Advertisement

लेनोवो जी50-80 लैपटॉप
अगर आप सस्ते लैपटॉप की तलाश में हैं तो लेनोवो जी50-80 बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। 15.6 इंच डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप फिफ्थ जेनरेशन आई3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। स्टोरेज 1 टीबी है। यह एक डॉस सिस्टम है। ऑपरेटिंग सिस्टम का जुगाड़ आपको करना होगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (8 जीबी)
एस बाइक मोड के साथ आने वाला सैमसंग गैलेक्सी जे3 आपको 7,990 रुपये में मिल जाएगा। इसकी कीमत 8,990 रुपये है। इसके अलावा आप अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके 16,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। गैलेक्सी जे3 (6) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स 32 टीएसडी6150 फुल-एचडी टेलीविज़न
अगर आपको बड़े स्क्रीन वाला फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन टेलीविज़न खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप माइक्रोमैक्स 32 टीएसडी6150 के बारे में विचार कर सकते हैं। यह 15,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 29,990 रुपये है। इसके साथ आपको 2 साल की एक्सटेंडेट वारंटी भी मिलेगी।

शाओमी मी मैक्स (32 जीबी)
6.44 इंच डिस्प्ले वाला शाओमी मी मैक्स का 32 जीबी वेरिएंट 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान इस पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा आप पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके 16,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।  
Advertisement

जेबीएल एसबी350 साउंडबार के साथ वायरलेस सबवूफर
घर में थिएटर जैसी आवाज की चाहत रखने वाले ग्राहकों को यह जेबीएल का वायरलेस सबवूफर पसंद आएगा। यह 21,990 रुपये में मिल रहा है। इसकी एमआरपी 49,900 रुपये है।

इसके अलावा स्नैपडील ने जो ऑफर पहले दिन जारी किए थे, उनमें से कई अब भी उपलब्ध हैं। आप यहां पर क्लिक करके पुराने ऑफर पर नज़र डाल सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Snapdeal, Snapdeal Sale, iPhone 6s, Xiaomi Mi Max

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.