अमेरिका में EV को बढ़ाने में Tesla के योगदान को आखिरकार प्रेसिडेंट Joe Biden ने माना

Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने कई बार यह शिकायत की थी उनकी कंपनी के योगदान को अनदेखा किया जा रहा है

विज्ञापन
अपडेटेड: 9 फरवरी 2022 17:26 IST
ख़ास बातें
  • EV को बढ़ावा देने में बाइडेन ने टेस्ला के योगदान की प्रशंसा की है
  • उन्होंने कहा कि दशकों के बाद अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग लौट रही है
  • मस्क की शिकायत रही है कि टेस्ला को अमेरिकी सरकार अनदेखा करती है

मस्क ने पिछले वर्ष कहा था कि Biden की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर लेबर यूनियंस का नियंत्रण दिखता है

अमेरिकी प्रेसिडेंट Joe Biden ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग की Tesla के योगदान को स्वीकार किया है। Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने कई बार यह शिकायत की थी उनकी कंपनी के योगदान को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग स्टेशंस को सब्सिडी देने के लिए सरकारी फंडिंग का भी विरोध किया था।

Biden ने कहा, "जनरल मोटर्स और फोर्ड जैसी पुरानी कंपनियों से लेकर हमारे देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर टेस्ला तक का इनोवेशन करने में योगदान है।" इसके साथ ही उनका कहना था कि दशकों के बाद अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग लौट रही है। उन्होंने कर्मचारियों की यूनियन रखने वाली ऑटोमोबाइल कंपनियों को अमेरिका में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने पर 4,500 डॉलर (लगभग 3.4 लाख रुपये) का अतिरिक्त टैक्स इंसेंटिव देने का इरादा जाहिर किया है। इससे टेस्ला और टोयोटा को नुकसान होगा क्योंकि अमेरिका में इन कंपनियों के कर्मचारियों की यूनियन नहीं है।

पिछले महीने Biden ने जनरल मोटर्स की चीफ एग्जिक्यूटिव,  Mary Barra से मीटिंग की थी। अमेरिकी सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने में जनरल मोटर्स की कोशिशों की प्रशंसा भी की है। हालांकि, टेस्ला की तुलना में जनरल मोटर्स की ओर से बेचे जाने वाली EV की संख्या काफी कम है। इस मुलाकात को लेकर मस्क ने नाराजगी जताई थी। मस्क ने पिछले वर्ष कहा था कि Biden की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर लेबर यूनियंस का नियंत्रण दिखता है। इससे पहले व्हाइट हाउस में एक इवेंट के लिए निमंत्रित नहीं किए जाने पर भी मस्क ने Biden की निंदा की थी। 

मस्क ने में कहा था, "उन्होंने टेस्ला का कभी जिक्र नहीं किया और EV से जुड़े योगदान के लिए जनरल मोटर्स और फोर्ड की प्रशंसा की है। क्या यह कुछ पक्षपात नहीं लगता? इस एडमिनिस्ट्रेशन पर यूनियंस का नियंत्रण दिखता है।" मस्क को इवेंट में नहीं बुलाए जाने के बारे में पूछने पर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी, Jen Psaki ने कहा था, "इस बारे में आप अपना निष्कर्ष निकाल सकते हैं।" Biden की ओर से मंगलवार को टेस्ला का जिक्र किए जाने से जुड़े एक प्रश्न पर, Psaki ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की एक बड़ी कंपनी है।" उनका कहना था कि इस सेगमेंट में अमेरिका के लिए एक बड़ा अवसर है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric vehicles, Tesla, Biden, Elon Musk, America, Ford, General Motors
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  4. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  6. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  7. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  8. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  9. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  10. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.