30 हजार कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' देकर यह कंपनी बन रही मिसाल

मिगोया की टीम ने कोरोना महामारी के बाद ऑफिसेज को रीडिजाइन किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2024 09:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी 33 देशों में फैली है और इसमें 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं।
  • Globant के CEO मार्टिन मिगोया हैं।
  • टीम ने कोरोना महामारी के बाद ऑफिसेज को रीडिजाइन किया है।

Globant दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है जो इतने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। 

Photo Credit: iStock/Deepak Sethi

टेक दिग्गज कंपनी Globant अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देकर नई मिसाल कायम कर रही है। कंपनी 33 देशों में फैली है और इसमें 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी सभी कर्मचारियों को फुल टाइम वर्क फ्रॉम होम दे रही है। यह अपने आप में बड़ा कदम है क्योंकि Globant दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है जो इतने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। 

Globant के CEO मार्टिन मिगोया हैं। Buenos Aires Times के मुताबिक मिगोया को कर्मचारियों का ऑफिस में आकर काम करना पसंद है लेकिन यह किसी के सिर पर बंदूक रख कर नहीं होना चाहिए। मिगोया ने बताया कि उनके कर्मचारी खुद से ऑफिस में काम करने आते हैं। उन्होंने कहा कि ऑफिस का महत्व वे भलीभांति समझते हैं। उनके लिए ऑफिस जुड़ाव का एक केंद्र है। एक दूसरे का सहयोग करने की जगह है, न कि सिर्फ काम करने की एक जगह। मार्टिन ने कहा, 'हमने देखा कि लोग ऑफिस आ रहे हैं, वे साथ इकट्ठा होते हैं, वे ऑफिस को एक अलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं, और हम भी अपने ऑफिसेज को नया रूप दे रहे हैं। ताकि बदलते समय के साथ तालमेल बना रहे।'
Advertisement

मिगोया की टीम ने कोरोना महामारी के बाद ऑफिसेज को रीडिजाइन किया है। व्यक्तिगत डेस्क की जगह राउंड टेबल ज्यादा लगाई गई हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बैठ सकें, और लॉन्ज के लिए ज्यादा जगह बनाई जा सके। कंपनी की ग्लोबल सीइओ पैट्रिका पोमीज का भी यही मानना है। हाल ही में X पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी राय रखी। जिसमें पैट्रिका ने कहा कि रिमोट वर्क कोई गलती नहीं थी। ऑफिस आने के लिए बंधे दिन होना तब तक जरूरी नहीं है जब तक कि लोग घर से काम करते हुए प्रेरणा की कमी महसूस न करें। 

पैट्रिका भी स्वायत्ता में विश्वास रखती हैं, और हरेक टीम को यह छूट देने की सिफारिश करती हैं कि वे उसी तरह से काम करें जिसमें वे अपना बेस्ट दे सकें, चाहे फिर वह घर से हो, या ऑफिस से। Globant का यह कदम Alphabet Inc की Google, Microsoft Corp, और Meta से मेल नहीं खाता है। क्योंकि इन कंपनियों ऐसी पॉलिसी लागू की हैं जिससे कि कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करना होगा। भारत में भी इस विषय पर वाद-विवाद चल रहा है। Zerodha के CEO नितिन कामथ ने कुछ समय पहले कहा था कि वर्क फ्रॉम होम का कॉन्सेप्ट उनके कुछ कर्मचारियों के साथ मेल नहीं खा रहा है। निर्णय लेने वाले लोगों के लिए यह मुश्किल हो जाता है क्योंकि वहां कम्युनिकेशन बैरियर आ जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.