सिंगल चार्ज में 250 KM चलने वाली Tata Tigor EV अब से कुछ मिनटों में होगी लॉन्च!

कंपनी द्वारा समय-समय पर जारी किए गए बुकिंग के आंकड़ों से पता चलता है कि Nexon EV को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है और अब, कंपनी Tigor EV को पेश करने वाली है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2021 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Tata Tigor EV को आज भारत में पेश कर दिया गया है
  • नई टाटा इलेक्ट्रिक कार Ziptron पावरट्रेन टेक्नोलॉजी से लैस आती है
  • टाटा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में Altroz EV का भी नाम

Tata Tigor EV में Nexon EV की तरह Ziptron पावरट्रेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कुछ दिनों पहले अपनी आगामी इलेक्ट्रिक सेडान कार (Electric car) Tigor EV को टीज़ किया था। हालांकि, कार के डिज़ाइन को कैमोफ्लाज के अंदर छिपाया गया था। कंपनी इस कार को आज, यानी 18 अगस्त को पेश करने जा रही है, लेकिन फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि आज इस कार के स्पेसिफिकेशन्स या कीमत का खुलासा होगा या नहीं। इतना तो तय है कि Tata Tigor EV इलेक्ट्रिक कार के डिज़ाइन को आज सभी के सामने पेश किया जाएगा। इसके अलावा, नाम का खुलासा करने वाले आखिरी टीज़र में Tata ने यह भी पुष्टि कर दी थी कि नई इलेक्ट्रिक कार (Upcoming electric cars) मौजूदा Nexon EV की तरह कंपनी की Ziptron पॉवरट्रेन टेक्नोलॉजी से लैस होगी।

कार काफी हद तक IC इंजन-संचालित Tata Tigor BS6 सेडान के फेसलिफ्ट मॉडल के डिज़ाइन से मेल खाती है। अब, क्योंकि यह कार टाटा की ज़िपट्रॉन पावरट्रेन टेक्नोलॉजी से लैस होगी, तो हम यह पहले से जानते हैं कि इसमें IP-67 प्रमाणित लिथियम-आयन बैटरी शामिल है। यह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन तकनीक एक बार चार्ज करने पर कार को 250 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। यदि यह कार भी Nexon EV के समान सेटअप के साथ आती है, तो हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इसमें एक पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर शामिल होगी। हालांकि, ये केवल हमारा अंदाज़ा है, हमें उम्मीद है कि टाटा आज इस कार को पेश करने के साथ इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स के ऊपर से पर्दा उठा सकती है।
Advertisement

इससे अलग, यदि पिछले कुछ समय से आ रही खबरों की मानें तो, Tata Motors एक और इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है और यह कथित तौर पर Altroz EV है। माना जा रहा है कि इस कार पर भी कंपनी अपने Ziptron इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल कर सकती है। इतना ही नहीं, एक लीक ने दावा किया था कि Nexon EV की तुलना में अपकमिंग Altroz EV में बड़ा बैटरी पैक होगा, जिसके चलते इसकी रेंज नेक्सॉन ईवी से 25% से 40% अधिक होगी। यदि हम इसकी गणना करें, तो अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक कार की ड्राइविंग रेंज 450 से 500 किलोमीटर के आसपास हो सकती है।

Nexon EV इलेक्ट्रिक कॉम्पेक्ट एसयूवी पहले से भी इलेक्ट्रिक कार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। कंपनी द्वारा समय-समय पर जारी किए गए बुकिंग के आंकड़ों से पता चलता है कि कार को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है और अब, कंपनी Tigor EV को पेश करने वाली है। इसके बाद, नॉन-इलेक्ट्रिक मार्केट में प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में अपने पैर जमा चुकी Altroz का इलेक्ट्रिक वर्ज़न भी हमें देखने को मिलेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले कुछ सालों में भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में टाटा राज करने की ठान चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.