315km माइलेज के साथ देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV लॉन्च, ये हैं फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है। यह भारत की पहली और सबसे किफायती ईवी है जो कि 10 लाख रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2022 16:13 IST
ख़ास बातें
  • Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है।
  • Tata Tiago EV में 19.2kWh की बैटरी है जो 250km MIDC रेंज प्रदान करती है।
  • Tata Tiago EV में 24kWh की बैटरी है जो 315km MIDC रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: Tata Motors

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने Tata Tiago EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।  315km रेंज के साथ टाटा टियागो ईवी सबसे ज्यादा सस्ती कार है जो कि भारत में उपलब्ध होगी। यहां हम आपको टाटा की इस नई ईवी के स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Tata Tiago EV की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है। यह भारत की पहली और सबसे किफायती ईवी है जो कि 10 लाख रुपये में उपलब्ध है। आपको बता दें कि Tiago EV, इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) से चलने वाले Tiago से 3.1 लाख रुपये अधिक महंगी हो सकती है। ये कीमत सिर्फ पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लागू हैं, जिनमें से 2,000 मौजूदा Nexon EV और Tigor EV ग्राहकों के लिए रिजर्व हैं। Tata Tiago EV हैचबैक की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसकी डिलीवरी जनवरी से शुरू होगी।
 

Tiago EV की पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी पैक और दो चार्जिंग ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 19.2kWh की बैटरी दी गई है जो कि 250km MIDC रेंज का दावा करती है। इसमें 24kWh की बैटरी दी गई है जो कि 315km MIDC रेंज प्रदान करती है जो कि Tigor EV की ARAI सर्टिफाइड रेंज से 9km ज्यादा है। इसमें 4 लेवल के साथ मल्टी मोड रीजन मिलते हैं। टाटा की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक ब्रांड के लाइन-अप में Tigor EV से नीचे है। यह ईवी 4 ट्रिम्स XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में उपलब्ध होगी। 

यह Tata के Ziptron हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जो कि एक पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। इसमें बड़ी 24kWh बैटरी के साथ 74hp और 114Nm प्रदान करती है। वहीं छोटा 19.2kWh वेरिएंट 61hp और 110Nm प्रदान करती है। टाटा के अनुसार बड़ी बैटरी वाली ईवी 5.7 सेकंड में 0-60kph की स्पीड पकड़ सकती है, वहीं छोटी बैटरी वाली ईवी 6.2 सेकंड में 0-60kph की स्पीड पकड़ सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें IP67 रेटिंग दी गई है जो कि डस्ट और वॉटर से बैटरी और मोटर का बचाव करती है। कंपनी इस ईवी के साथ 8 साल या 1,60,000km तक की वारंटी प्रदान करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.