250km रेंज के साथ Tata ला रही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV!, जानें क्या है खास

टाटा मोटर्स अगले 5 सालों में 10 इलेक्ट्रिक कारें पेश कर सकती है। Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र ने कहा कि ''इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का यह दौर सभी के लिए बड़ा मौका है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Tata Motors ने Tata Tiago के इलेक्ट्रिक मॉडल की घोषणा की है।
  • टाटा टियागो ईवी सिंगल चार्ज में लगभग 250 किमी की दूरी तय कर पाएगी।
  • Tata Tiago EV की अनुमानित कीमत 12.5 लाख रुपये तक हो सकती है।

Photo Credit: Tata Motors

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग काफी बढ़ती जा रही है। ऐसे में कार निर्माता कंपनियां लगातार नई इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण पर जोर दे रही हैं। इसी बीच घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने Tata Tiago के इलेक्ट्रिक मॉडल की घोषणा की है और जल्द ही नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की जाएगी।

आपको बता दें कि टाटा मोटर्स के पास पहले से ही नेक्सन ईवी और ईवी मैक्स के साथ टिगोर ईवी जैसी कारें इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में मौजूद हैं। ऐसी भी जानकारी है कि कंपनी Tata Altroz का इलेक्ट्रिक वर्जन भी ला सकती है। भारतीय बाजार में Nexon EV को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है और उसके बाद ही टाटा मोटर्स ने ईवी सेगमेंट में अन्य कारों को लाने का प्लान बनाया है। आइए टाटा मोटर्स की इस आगामी इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानते हैं।

Tata Tiago EV की अनुमानित कीमत 
कीमत की बात की जाए तो अफवाह के मुताबिक, Tata Tiago EV की अनुमानित कीमत 12.5 लाख रुपये तक हो सकती है। ऐसी जानकारी है कि यह भारत में सबसे सस्ती हैचबैक इलेक्ट्रिक कार के तौर पर आएगी।

Tata Tiago EV की रेंज
रेंज की बात करें टाटा टियागो ईवी सिंगल चार्ज में लगभग 250 किमी की दूरी तय कर पाएगी। 
Advertisement


टाटा मोटर्स अगले 5 सालों में 10 इलेक्ट्रिक कारें पेश कर सकती है। Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र ने कहा कि ''इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का यह दौर सभी के लिए बड़ा मौका है। अब Tiago EV के साथ हम अपने EV सेगमेंट में विस्तार कर रहे हैं। कंपनी आगामी कुछ वर्षों में Tiago EV की कीमत और अन्य जानकारी प्रदान करेगी। मौजूदा समय में 40 हजार से ज्यादा Nexon EV और Tigor EV भारतीय बाजार में ग्राहकों की पसंद बनी हैं। 
Advertisement

भारत में मौजूदा टाटा मोटर्स की दो इलेक्ट्रिक कारें

Tata Nexon EV
Advertisement
Tata Nexon EV Max में 40.5kWh का पॉवरफुल लीथियम आयन बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 141HP की पावर और 250NM का टॉर्क जनरेट करती है।  EV Max सिंगल चार्ज में ARAI क्लेम के अनुसार, 437KM तक चल सकती है। वहीं Nexon EV में 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 129 पीएस और 245 एनएम का टार्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो Nexon EV की अधिकतम 312 किमी रेंज है।

Tata Tigor EV
Advertisement
Tata Tigor EV में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई जो कि 74.7PS की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 26 kWh की बैटरी है। रेंज को देखते हुए Tigor EV सिंगल चार्ज में 306KM तक चल सकती है। स्पीड को देखते हुए यह सेडान 5.7 सेकंड में 0-60KM तक चल सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Tiago EV, Electric Car, Cheapest Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  2. Xiaomi Smart Camera 4 Max Zoom Edition लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  4. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  5. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Camera 4 Max Zoom Edition लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  4. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  5. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  6. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  7. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  8. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  9. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.