Tata Sierra को ऑनलाइन कैसे करें बुक, जानें प्रोसेस से लेकर कीमत तक

टाटा मोटर्स ने नई एसयूवी Tata Sierra SUV की बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Tata Sierra Smart + की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है।
  • Tata Sierra की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू हो गई है।
  • Tata Sierra पेट्रोल और डीजल के ईंधन विकल्प में आती है।

Tata Sierra

Photo Credit: Tata Motors

टाटा मोटर्स ने बीते महीने भारतीय बाजार में नई एसयूवी Tata Sierra SUV लॉन्च की थी। कंपनी इस एसयूवी को 11.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत में लेकर आ रही है। अब टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप टाटा की इस एसयूवी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको ऑनलाइन बुकिंग के तरीके से लेकर कीमत और फीचर्स आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tata Sierra ऑनलाइन कैसे करें बुक


Tata Sierra की बुकिंग के लिए आपको टाटा मोटर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है या फिर इस लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • सबसे पहले आपको पेट्रोल और डीजल से ईंधन के विकल्प का चयन करना होगा।
  • उसके बाद रंगों के विकल्प से अपनी पसंद का रंग चुनना होगा।
  • फिर आपको 6 स्पीड MT, 7 स्पीड DCA और 6 स्पीड AT से ट्रांसमिशन का चयन करना होगा।
  • फिर Persona से वेरिएंट का चयन करना है।
  • उसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और नीचे दिए गए कैप्चा को दर्ज करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करना होगा।
  • अब नाम, ईमेल आईडी, रेफरल कोड (वैकल्पिक) दर्ज करने के बाद नियमों और शर्तों पर टिक करके कंफर्म पर क्लिक करना है।
  • फिर नए विंडो पर जाने के बाद अपना पता (एड्रेस) दर्ज करना है।
  • उसके बाद नए विंडो पर पिन कोड दर्ज करना है, जिससे आप अपने नजदीकी डीलरशिप को खोज पाएंगे।
  • अपनी पसंद के डीलरशिप पर टिक करने के बाद आपको अपना पैन नंबर दर्ज करना है।
  • उसके बाद नीचे सेल्फ फंड या बैंक फंड का चयन करना है।
  • फिर आपको एक बार दर्ज की गई सभी जानकारी को दोबारा चेक करना है, एक एग्री पर टिक करना है, उसके बाद नेक्स्ट पर टैप करना है।
  • अब आपको स्क्रीन पर उस डीलरशिप की जानकारी दी जाएगी और ऑनलाइन बुकिंग के लिए भुगतान का तरीका दिया जाएगा। अब आनलाइन भुगतान करके एसयूवी को बुक कर सकते हैं।


Tata Sierra Price


Tata Sierra Smart + की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है। वहीं Sierra Pure की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है। जबकि Sierra Adventure की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15.29 लाख रुपये है। और Sierra Accomplished की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  6. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  7. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  8. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  9. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.