400 km की रेंज के साथ 2022 में लॉन्च होगा Tata Nexon EV का लॉन्ग रेंज वेरिएंट!

बड़े बैटरी पैक की वजह से Tata Nexon EV 2022 मॉडल में कम बूट स्पेस मिल सकता है और कार का वज़न भी लगभग 100 किलोग्राम ज्यादा होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 15:29 IST
ख़ास बातें
  • 17-18 लाख रुपये कीमत में लॉन्च हो सकता है नया Nexon EV 2022 मॉडल
  • 40 kWh क्षमता के बैटरी पैक से हो सकता है लैस
  • कम बूट स्पेस और ज्यादा वज़न के साथ लॉन्च होने की दी गई है जानकारी

Tata Nexon EV इस समय देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में वर्तमान में दो इलेक्ट्रिक कार मौजूद हैं, जिनमें Tata Nexon EV और Tigor EV शामिल हैं। इसके अलावा एक पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार भी है, जिसका नाम XPRES-T EV है, लेकिन यह Tigor EV का ही रूप है। नेक्सन ईवी भारतीय बाज़ार में लोगों द्वारा बेहद पसंद की जा रही है, और अब एक लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि कंपनी अगले साल Nexon EV का एक लॉन्ग रेंज वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Autocar India की रिपोर्ट के अनुसार, Tata Motors Nexon EV 2022 लाने की तैयारी कर रही है, जो वर्तमान मॉडल से बड़े बैटरी पैक से लैस होगी। बता दें, टाटा की यह बेहद लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार (Popular electric cars in India) 30 kWh क्षमता के बैटरी पैक से लैस आती है, जिसकी सर्टिफाइड रेंज 312 किलोमीटर है। रिपोर्ट का दावा है कि नए मॉडल में 40 kWh क्षमता का बैटरी पैक शामिल होगा और अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी सिंगल चार्ज रेंज 400 किलोमीटर होगी।
Advertisement

रिपोर्ट आगे कहती है कि बड़े बैटरी पैक की वजह से नए मॉडल में कम बूट स्पेस मिल सकता है और कार का वज़न भी लगभग 100 किलोग्राम ज्यादा होगा। इसके अलावा, नए नेक्सन ईवी मॉडल में नया री-जेन मोड मिलने की बात कही गई है, जिसमें ड्राइवर खुद से रीजनरेटिव ब्रेकिंग की तीव्रता को एडजस्ट कर सकता है। इससे रेंज में सुधार होगा। मौजूदा मॉडल में रीजेन एडजस्टेबल नहीं है और यह काफी हल्का है। 

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में कॉस्मेटिक बदलावों की बात भी कही गई है। नया मॉडल नए अलॉय व्हील्स के साथ आ सकता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को भी जोड़ा जा सकता है। नए मॉडल की अनुमानित कीमत वर्तमान मॉडल से 3-4 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है। यदि इस रिपोर्ट को सच माना जाए, तो नए मॉडल की कीमत लगभग 17-18 लाख रुपये होगी, जो अभी भी बाज़ार में प्राइस-टू-रेंज रेशियो के हिसाब से अच्छा मिड-रेंज विकल्प होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.