टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) है भारत की टॉप कंपनी! Accenture, Cognizant इस नम्बर पर ...

लिस्ट में 15 कंपनियां मिड साइज कंपनी हैं।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) है भारत की टॉप कंपनी! Accenture, Cognizant इस नम्बर पर ...

Tata Consultancy Services काम करने के लिए बड़ी कंपनियों में पहली पसंद बनी हुई है।

ख़ास बातें
  • लिस्ट में 25 कंपनियां शामिल की गई हैं।
  • 25 में से 9 कंपनियां ऐसी हैं जो फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी हैं।
  • TCS पिछले साल की लिस्ट में भी टॉप पोजीशन पर थी।
विज्ञापन
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) काम करने के लिए बड़ी कंपनियों में पहली पसंद बनी हुई है। TCS ने भारत की टॉप बड़ी कंपनियों की लिस्ट में पहला स्थान कायम रखा है जो कि एम्पलॉयीज के काम करने के लिए पहली पसंद है। इसके बाद दूसरे स्थान पर Accenture आई है, और तीसरे पायदान पर Cognizant ने जगह बनाई है। यानी ये कंपनियां भारत की वे तीन सबसे बड़ी कंपनियां हैं जहां पर लोग काम करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) ने हाल ही में अपनी 2024 की टॉप कंपनियों की लिस्ट जारी की है। PTI के अनुसार, इस लिस्ट में इन तीन कंपनियों ने सबसे ऊपर जगह बनाई है। रोचक बात यह भी है कि लिस्ट में 25 कंपनियां शामिल की गई हैं, इन 25 में से 9 कंपनियां ऐसी हैं जो फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी हैं। यानी लिस्ट में फाइनेंस संबंधित कंपनियों का दबदबा रहा। LinkedIn ने अपने डेटा का यह 8वां एडिशन जारी किया है। इसमें 25 बड़ी कंपनियां शामिल की गई हैं। 

लिस्ट में 15 कंपनियां मिड साइज कंपनी हैं। जबकि बड़ी कंपनियों में TCS ने टॉप किया है। बड़ी कंपनी उन्हें कहा गया है जिनमें कर्मचारियों की संख्या 500 से ज्यादा है। Tata Consultancy Services, Accenture, और Cognizant टॉप 3 में आई हैं। जबकि TCS पिछले साल की लिस्ट में भी टॉप पोजीशन पर थी। फाइनेंशियल सर्विसेज में Macquarie Group को चौथा स्थान मिला है। Morgan Stanley को पांचवां, और JPMorgan Chase and Co को 6ठवां स्थान मिला है।  

सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (SaaS) प्लेटफॉर्म Lentra ने मिड साइज कंपनियों में टॉप स्थान हासिल किया है। ये वे कंपनियां कही जाती हैं जिनमें कर्मचारियों की संख्या 250 से 500 तक होती है। इसके पीछे ऑनलाइन ट्रेवल प्लेटफॉर्म MakeMyTrip का नाम आया है। लिस्ट में फैशन एवं ब्यूटी रिटेलर Nykaa समेत फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म Dream11 का भी नाम आया है। रिवेन्यू एनालिसिस, नॉन प्रोफिट मैनेजमेंट, और मोबाइल एप्लीकेशन डेवलेपमेंट कुछ ऐसे स्किल यहां बताए गए हैं जो इस वक्त भारी डिमांड में हैं। भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाने वाला शहर बेंगलुरू वह टॉप लोकेशन है जहां पर ये कंपनियां बेस्ड हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »