लगभग 500 किलोमीटर की रेंज से लैस होगी Tata की अपकमिंग Altroz EV इलेक्ट्रिक कार!

Tata अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर Nexon EV को भी इस तरह के एक अतिरिक्त बैटरी विकल्प में पेश कर सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2021 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Tata Altroz EV को कंपनी Auto Expo 2020 में शोकेस किया था
  • Nexon EV में शामिल पावरट्रेन से लैस हो सकती है आगामी इलेक्ट्रिक कार
  • लीक का दावा Nexon के मुकाबले 20 से 40 प्रतिशत ज्यादा होगी रेंज

Tata Altroz EV में Nexon EV के समान पावर मिल सकती है

इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) की डिमांड अब भारतीय मार्केट में धीरे-धीरे बढ़ रही है। Tata की Nexon इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है, जिसका मुख्य कारण इसकी दमदार पावर और लॉन्ग रेंज के साथ-साथ आक्रामक कीमत है। अब, कंपनी इस सेगमेंट में अपनी आगामी Tata Altroz EV के साथ गर्मी बढ़ाने की तैयारी में है। Tata Altroz EV को कंपनी ने Auto Expo 2020 में दिखाया था। अब, ताज़े लीक को सच मानें, तो Tata Altroz EV के लिए एक और नई प्रोडक्शन लाइन स्थापित कर रही है। प्रोडक्शन के लिए यह तैयारी बताती है कि इस इलेक्ट्रिक कार के भारत में लॉन्च होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

Team-Bhp के एक समर्थक द्वारा वेबसाइट को सूचना दी गई है कि Tata Altroz कंपनी के ज़िपट्रॉन (Ziptron) इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल करेगी और कथित तौर पर संभावना है कि टाटा इस कार की रेंज को Nexon EV से एक कदम आगे रखने के लिए इसमें एक अतिरिक्त बैटरी पैक विकल्प भी दे, जो 25% से 40% अधिक रेंज निकालने में सक्षम होगा। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि फिलहाल Nexon EV इलेक्ट्रिक कार 30.2 kWh बैटरी पैक के साथ आती है और इसकी ARAI प्रमाणित रेंज 312 किलोमीटर है। इस हिसाब से हम उम्मीद कर सकते हैं कि आगामी Altroz EV लगभग 500 किलोमीटर की रेंज निकालने में सक्षम होगी। हालांकि यह केवल हमरा अनुमान है।

लीक यहीं खत्म नहीं होते, रिपोर्ट आगे यह भी दावा करती है कि Tata अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर Nexon EV को भी इस तरह के एक अतिरिक्त बैटरी विकल्प में पेश कर सकती है। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले समय में ग्राहकों को नेक्सन ईवी का एक नया विकल्प खरीदने को मिलेगा, जो लगभग 500 किलोमीटर की रेंज देगा। यदि ऐसा होता है, तो निश्चित तौर पर यह टाटा द्वारा भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में नई क्रांति की स्थापना मानी जाएगी।

फिलहाल कंपनी ने Altroz की रेंज या इसके लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसी रिपोर्ट में यह जानकारी मिलती है कि कंपनी Tata Altroz EV के लिए एक और नई प्रोडक्शन लाइन स्थापित कर रही है। यदि यह लीक सच है, जिससे यह साफ हो जाता है कि कंपनी अपनी अलगी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने में अब ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना चाहती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.