Swiggy से 2022 में लोगों ने सबसे ज्यादा खाई ये डिश! गुलाब जामुन मिठाइयों में टॉप पर!

Swiggy को सबसे बड़ा ऑर्डर इस बार बेंगलुरू एक ग्राहक से मिला जिसने एक बार में 75,378 रुपये का ऑर्डर दिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2022 21:10 IST
ख़ास बातें
  • मिठाई के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर गुलाब जामुन के मिले।
  • दूसरी सबसे पसंदीदा मिठाई रही रसमलाई।
  • समोसे को स्नैक्स के रूप में सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया।

गुलाब जामुन के लिए 27 लाख ऑर्डर फूड डिलीवरी ऐप को मिले।

2022 के खत्म होने में अब दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया है और जल्द ही सब नए साल 2023 का स्वागत करेंगे। साल का आखिरी महीना यानि कि दिसंबर ऐसा महीना होता है जिसमें सालभर के दौरान सामने आए दिलचस्प आंकड़ों को पेश किया जाता है। ऐसे में फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने भी 2022 के टॉप फूड आइटम्स की लिस्ट जारी की है जो काफी दिलचस्प है। इनमें टॉप 10 फूड की लिस्ट जारी की गई है, वह भी अलग-अलग कैटिगरी में जैसे स्नैक्स, मिठाईयां, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर डिशेज आदि। आप भी जानना चाह रहे होंगे कि भारतीयों ने 2022 में स्विगी से सबसे ज्यादा कौन सी डिश ऑर्डर की?

Swiggy ने 2022 के टॉप फूड आइटम्स की लिस्ट जारी की है। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। ये आंकड़े काफी दिलचस्प हैं। स्विगी ने अपनी लिस्ट में बताया है कि 2022 में सबसे ज्यादा ऑर्डर बिरयानी के लिए मिले। बिरयानी के लिए प्रति सेकंड कंपनी को 2.28 ऑर्डर मिले जो काफी चौंकाने वाला है। यानि कि एक मिनट के अंदर मिले ऑर्डर देखें तो यह आंकड़ा 137 हो जाता है। मतलब भारतीयों ने हर मिनट स्विगी से 137 बिरयानी मंगवाईं। बिरयानी में भी सबसे ज्यादा डिमांड चिकन बिरयानी की रही। उसके बाद मसाला डोसा, चिकन फ्राइड राइस, पनीर बटर मसाला, बटर नान, वेज बिरयानी और तंदूरी चिकन रहे।

स्नैक्स में समोसा बना बादशाह
भारत में आप कहीं भी चले जाएं, समोसा आपको देश के हर कोने में मिल जाएगा। इसी तरह ऑनलाइन फूड डिलीवरी में भी इसकी डिमांड सबसे ज्यादा रही। समोसे को स्नैक्स के रूप में सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया। पिछले साल भी यह स्नैक्स में पहले नम्बर पर था। सालभर मिले कुल ऑर्डर देखें तो कंपनी ने 40 लाख ऑर्डर प्राप्त होने की बात कही है जो एक बहुत बड़ी संख्या है। दूसरे नम्बर पर पॉपकॉर्न के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर मिले जो कि 20 लाख के लगभग थे। उसके बाद पावभाजी, फ्रेंच फ्राइज आदि रहे। 

मिठाईयों में गुलाब जामुन ने जमाया रंग
Advertisement
2022 में स्विगी को मिठाई के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर गुलाब जामुन के मिले। गुलाब जामुन के लिए 27 लाख ऑर्डर फूड डिलीवरी ऐप को मिले। दूसरी सबसे पसंदीदा मिठाई रही रसमलाई जिसके लिए कंपनी को 16 लाख ऑर्डर मिले। तीसरे नम्बर पर चोको लावा ने बाजी मारी और इसके लिए कंपनी को 10 लाख ऑर्डर मिले। 

बेंगलुरू से ग्राहक ने किया 75,378 रुपये का सिंगल ऑर्डर
Advertisement
Swiggy को सबसे बड़ा ऑर्डर इस बार बेंगलुरू एक ग्राहक से मिला जिसने एक बार में 75,378 रुपये का ऑर्डर दिया। दरअसल इस कस्टमर ने अपनी पूरी टीम के लिए 71,229 रुपये के बर्गर आदि स्नैक्स के रूप में ऑर्डर किए थे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  2. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
  3. iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ी बैटरी और नया A20 Pro चिप? जानें अभी तक सामने आई सभी डिटेल्स
  4. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
  3. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  4. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  7. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  8. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  10. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.