• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Swiggy से 2022 में लोगों ने सबसे ज्यादा खाई ये डिश! गुलाब जामुन मिठाइयों में टॉप पर!

Swiggy से 2022 में लोगों ने सबसे ज्यादा खाई ये डिश! गुलाब जामुन मिठाइयों में टॉप पर!

Swiggy को सबसे बड़ा ऑर्डर इस बार बेंगलुरू एक ग्राहक से मिला जिसने एक बार में 75,378 रुपये का ऑर्डर दिया।

Swiggy से 2022 में लोगों ने सबसे ज्यादा खाई ये डिश! गुलाब जामुन मिठाइयों में टॉप पर!

गुलाब जामुन के लिए 27 लाख ऑर्डर फूड डिलीवरी ऐप को मिले।

ख़ास बातें
  • मिठाई के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर गुलाब जामुन के मिले।
  • दूसरी सबसे पसंदीदा मिठाई रही रसमलाई।
  • समोसे को स्नैक्स के रूप में सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया।
विज्ञापन
2022 के खत्म होने में अब दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया है और जल्द ही सब नए साल 2023 का स्वागत करेंगे। साल का आखिरी महीना यानि कि दिसंबर ऐसा महीना होता है जिसमें सालभर के दौरान सामने आए दिलचस्प आंकड़ों को पेश किया जाता है। ऐसे में फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने भी 2022 के टॉप फूड आइटम्स की लिस्ट जारी की है जो काफी दिलचस्प है। इनमें टॉप 10 फूड की लिस्ट जारी की गई है, वह भी अलग-अलग कैटिगरी में जैसे स्नैक्स, मिठाईयां, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर डिशेज आदि। आप भी जानना चाह रहे होंगे कि भारतीयों ने 2022 में स्विगी से सबसे ज्यादा कौन सी डिश ऑर्डर की?

Swiggy ने 2022 के टॉप फूड आइटम्स की लिस्ट जारी की है। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। ये आंकड़े काफी दिलचस्प हैं। स्विगी ने अपनी लिस्ट में बताया है कि 2022 में सबसे ज्यादा ऑर्डर बिरयानी के लिए मिले। बिरयानी के लिए प्रति सेकंड कंपनी को 2.28 ऑर्डर मिले जो काफी चौंकाने वाला है। यानि कि एक मिनट के अंदर मिले ऑर्डर देखें तो यह आंकड़ा 137 हो जाता है। मतलब भारतीयों ने हर मिनट स्विगी से 137 बिरयानी मंगवाईं। बिरयानी में भी सबसे ज्यादा डिमांड चिकन बिरयानी की रही। उसके बाद मसाला डोसा, चिकन फ्राइड राइस, पनीर बटर मसाला, बटर नान, वेज बिरयानी और तंदूरी चिकन रहे।

स्नैक्स में समोसा बना बादशाह
भारत में आप कहीं भी चले जाएं, समोसा आपको देश के हर कोने में मिल जाएगा। इसी तरह ऑनलाइन फूड डिलीवरी में भी इसकी डिमांड सबसे ज्यादा रही। समोसे को स्नैक्स के रूप में सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया। पिछले साल भी यह स्नैक्स में पहले नम्बर पर था। सालभर मिले कुल ऑर्डर देखें तो कंपनी ने 40 लाख ऑर्डर प्राप्त होने की बात कही है जो एक बहुत बड़ी संख्या है। दूसरे नम्बर पर पॉपकॉर्न के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर मिले जो कि 20 लाख के लगभग थे। उसके बाद पावभाजी, फ्रेंच फ्राइज आदि रहे। 

मिठाईयों में गुलाब जामुन ने जमाया रंग
2022 में स्विगी को मिठाई के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर गुलाब जामुन के मिले। गुलाब जामुन के लिए 27 लाख ऑर्डर फूड डिलीवरी ऐप को मिले। दूसरी सबसे पसंदीदा मिठाई रही रसमलाई जिसके लिए कंपनी को 16 लाख ऑर्डर मिले। तीसरे नम्बर पर चोको लावा ने बाजी मारी और इसके लिए कंपनी को 10 लाख ऑर्डर मिले। 

बेंगलुरू से ग्राहक ने किया 75,378 रुपये का सिंगल ऑर्डर
Swiggy को सबसे बड़ा ऑर्डर इस बार बेंगलुरू एक ग्राहक से मिला जिसने एक बार में 75,378 रुपये का ऑर्डर दिया। दरअसल इस कस्टमर ने अपनी पूरी टीम के लिए 71,229 रुपये के बर्गर आदि स्नैक्स के रूप में ऑर्डर किए थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max हुआ 7000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  3. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  5. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  7. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  8. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  10. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »